KBP Times

जाह्नवी कपूर के स्ट्रैपलेस गाउन ने मचाया फैशन धमाल, जानिए इस फैशन ट्रेंड को …

Janhvi Kapoor Gown Look

Lifestyle- जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके आउटफिट्स हमेशा कुछ अलग और खास होते हैं। हर बार वह ऐसा लुक अपनाती हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है। इस बार जाह्नवी ने एक स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया है। उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग उनके इस लुक से फैशन इंस्पिरेशन ले रहे हैं। जाह्नवी का यह गाउन दिखने में जितना खूबसूरत है उतना ही यूनिक भी है। उनकी ड्रेस में की गई डीटेलिंग इसे आम गाउन से बिल्कुल अलग बनाती है। यही वजह है कि वह इस लुक में किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।

जाह्नवी कपूर का गाउन किसने डिजाइन किया?

जाह्नवी कपूर अपने फैशन के लिए बड़े डिजाइनर्स को चुनती हैं। कभी वह मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में दिखती हैं तो कभी मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन में नजर आती हैं। उनका यह गाउन राहुल मिश्रा की ‘Becoming Love 2025 Collection’ का हिस्सा है। यह आउटफिट खासतौर पर हाथ से की गई कढ़ाई और आर्ट से तैयार किया गया है।

स्ट्रैपलेस गाउन क्यों है इतना खास?

जाह्नवी का यह स्ट्रैपलेस गाउन उनके शोल्डर और कॉलरबोन को खूबसूरती से हाइलाइट करता है। गाउन पर मल्टीकलर सीक्वेंस का काम किया गया है जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाता है। इसका बॉडी फिट डिजाइन उनके फिगर को खूबसूरती से उभारता है और पूरे लुक को ग्लैमरस टच देता है।

Pointillism Art से इंस्पायर्ड गाउन

जाह्नवी ने जो गाउन पहना है उसे ‘Pointillism Fields’ नाम दिया गया है। Pointillism एक खास तरह की आर्ट टेक्नीक होती है जिसमें छोटे-छोटे रंगीन डॉट्स से पूरी पेंटिंग बनाई जाती है। इसी आर्ट से प्रेरित होकर इस गाउन पर हाथ से कढ़ाई की गई है जिससे यह आउटफिट बेहद खास बन गया है।

 नेट दुपट्टे से जोड़ा यूनिक टच

अपने गाउन के साथ जाह्नवी ने नेट का दुपट्टा कैरी किया है जिससे उनके लुक में ट्रेल इफेक्ट जुड़ गया है। यह दुपट्टा हल्का होने के साथ-साथ लुक को और एलिगेंट बना रहा है।अगर आप चाहें तो अपने दुपट्टे में पर्ल या सीक्वेंस की डीटेलिंग जोड़कर इसे और स्टाइलिश बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

 हीरे और पन्ने की जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

जाह्नवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हीरे और पन्ने की जूलरी पहनी है। उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस के साथ छोटे डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं। उन्होंने ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनी और केवल रिंग्स के साथ अपना लुक सिंपल और क्लासी रखा।

 बॉडी हग गाउन पहनने के फायदे

  • फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट करता है
  • लुक को स्लिम दिखाता है
  • ग्लैमरस अपील बढ़ाता है
  • कॉन्फिडेंस को बूस्ट करता है
  • मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देता है

यह भी देखें : डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने स्थगित किया धरना, वकील अब भी अड़े

जाह्नवी कपूर का यह स्ट्रैपलेस गाउन फैशन लवर्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। अगर आप किसी पार्टी या खास मौके पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इस तरह के गाउन को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2