KBP Times

Fashion; महिलाओं के बीच छाया रहा नीता अंबानी की साड़ियों का कलेक्शन

neeta ambani saree

Fashion-Saree: इस साल नीता अंबानी ने कुछ ऐसी साड़ियां पहनीं हैं जो महिलाओं को खूब पसंद आईं। दरअसल, नीता अंबानी का फैशन सेंस हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है, लेकिन इस साल उनके साड़ी कलेक्शन ने भारतीय फैशन जगत में एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने न केवल परंपरा को संजोया है, बल्कि आधुनिकता और भव्यता का ऐसा मेल पेश किया है कि हर कोई दंग रह गया। तो चलिए देखते हैं कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स –

कांजीवरम सिल्क साड़ी

इस कांजीवरम सिल्क साड़ी को नीता अम्बानी ने डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहना था। इस साड़ी को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर कारीगर बी। कृष्णमूर्ति ने बुना था। इस साड़ी को कांचीपुरम के भव्य मंदिरों से प्रेरित 100 से अधिक पारंपरिक रूपांकनों के साथ कस्टम-निर्मित किया गया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने एमरल्ड जूलरी को पेयर किया था

नीले रंग की बनारसी साड़ी

नीता अंबानी का यह साड़ी लुक भव्यता का अद्भुत संगम है, जिसमें उन्होंने नीले रंग की बनारसी साड़ी पहनी है जिसे मीना मोटिफ्स से तैयार किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एक ब्लाउज पहना है, जिस पर देवी-देवताओं की आकृति और विंटेज ज्वेलरी वाले टैसल्स लगे हैं। श्रृंगार को पूरा करने के लिए उन्होंने 100 साल पुराने एंटीक झुमके और बर्ड रिंग का चुनाव किया।

एम्ब्रॉयडरी वाला ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट

नीता अंबानी ने ब्लश पिंक रंग की प्योर ज़री कांजीवरम साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। इस साड़ी के साथ उन्होंने असली ज़री की एंटीक क्लासिक एम्ब्रॉयडरी वाला एक खास कस्टम-मेड ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट पेयर किया, जो उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है। साड़ी की भव्यता को बढ़ाने के लिए इसमें मेटैलिक सीक्विन बॉर्डर और असली ज़री का कट-वर्क वाला पल्लू जोड़ा गया है, जिसे तैयार करने में कारीगरों ने कई दिनों की कड़ी मेहनत की है।

सिल्वर सीक्विन्स साड़ी

सिल्वर सीक्विन्स साड़ी में नीता अंबानी का ग्लैमरस अंदाज़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अपने इस स्टनिंग लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने कॉन्ट्रास्ट एमरल्ड हैवी ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके पूरे पहनावे में एक शाही चमक जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : खास मौकों पर कुछ अलग दिखना हो तो दिल्ली में यहां मिलते हैं बेहतरीन सूट

यह भी देखें: Cockroach Janta Party का सच क्या है? युवाओं की आवाज़ या बड़ा प्रोपेगेंडा? | CJP Explained

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2