KBP Times

Facial Waxing कराना सही है या गलत? जानिए साइड इफेक्ट्स

Facial Waxing Side Effects

Facial Waxing Side Effects: शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग एक आम तरीका माना जाता है। लेकिन जब बात चेहरे की आती है तो थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। चेहरा हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है इसलिए यहां किसी भी तरह की ट्रीटमेंट सोच-समझकर करनी चाहिए। कई महिलाएं चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करवाती हैं। खासकर ऊपरी होंठ, गाल, ठुड्डी और आइब्रो के आसपास के बाल हटाने के लिए फेशियल वैक्सिंग का सहारा लिया जाता है। इससे चेहरा साफ और स्मूद दिखने लगता है, खासकर मेकअप करने पर।

लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार चेहरे पर वैक्सिंग करना हमेशा सुरक्षित नहीं माना जाता। इससे त्वचा को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

चेहरे की त्वचा को हो सकता है नुकसान

चेहरे पर वैक्सिंग कराने से कई बार त्वचा में जलन, लालपन या रैशेज जैसी समस्या हो सकती है। वैक्स हटाते समय केवल बाल ही नहीं बल्कि स्किन की ऊपरी परत की कुछ सेल्स भी निकल सकती हैं। इससे स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। कुछ लोगों को वैक्सिंग के बाद सूजन, पिंपल्स या एक्ने की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है।

स्किन में ढीलापन और झुर्रियां

बार-बार फेशियल वैक्सिंग करवाने से त्वचा पर खिंचाव पड़ता है। लगातार ऐसा होने से स्किन की इलास्टिसिटी कम हो सकती है। इसके कारण त्वचा ढीली पड़ने लगती है और समय से पहले झुर्रियां भी दिखाई देने लगती हैं।

 स्किन बर्न का खतरा

अगर त्वचा पर पहले से रेटिनॉल, सैलिसिलिक एसिड या अन्य एक्टिव स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल हो रहे हों तो वैक्सिंग कराने से स्किन बर्न या जलन का खतरा बढ़ सकता है। कुछ मामलों में वैक्सिंग के बाद पस वाले दाने या स्किन इन्फेक्शन भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मखाने से बनाएं टिक्की,साथ में ट्राई करें गार्लिक रोस्टेड मखाना की आसान रेसिपी

डर्मेटोलॉजिस्ट क्या कहते हैं?

स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि चेहरे के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग सबसे अच्छा तरीका नहीं है। यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है खासकर अगर इसे बार-बार किया जाए।

फेशियल वैक्सिंग की जगह क्या करें?

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ दूसरे तरीके ज्यादा सुरक्षित हो सकते हैं। जैसे:

  • लेजर हेयर रिडक्शन
  • फेस शेविंग
  • थ्रेडिंग
  •  डर्माप्लेनिंग

ये तरीके चेहरे की त्वचा के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाते हैं।

यह भी देखें : भांग खाकर अंग्रेजी स्कूल खोले”, Madan Dilawar के बयान से सियासत गरम, Tika Ram Jully का पलटवार

Disclaimer:

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2