KBP Times

साड़ी से मिलेगा नया सुपर लुक, कैसे बनाएं फैशन स्टेटमेंट ?

fashion and life style

Fashion & Life style: भारतीय महिलाओं का एक टाइमलेस फैशन है साड़ी. प्लेन साड़ी, जो जितनी सिंपल होती है, उतनी ही उसे स्टाइल करना मजेदार भी हो सकता है. लेकिन यही प्लेन साड़ी महिलाओं की अलमारी में पड़ी रह जाती है क्योंकि हर बार उसे पुराने तरीके से पहनने लगती हैं और नया लुक पाने का आइडिया खत्म हो जाता है. अगर आप भी अपनी सिंपल प्लेन साड़ी को अलग और सुपर स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपको बस थोड़े से स्टाइलिंग टिप्स अपनाने की जरूरत है.

प्लेन साड़ी को स्टाइल करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है. सही ब्लाउज, ज्वेलरी, मेकअप, हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज के सही स्टाइलिंग से आपकी सिंपल साड़ी भी पार्टी, शादी या किसी खास मौके के लिए ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दे सकती है.

सिंपल साड़ी को फैशन स्टेटमेंट बनाएं

  • अक्सर महिलाएं प्लेन साड़ी के साथ उसी रंग का ब्लाउज पहन लेती हैं, जिससे लुक काफी सिंपल और आम लगने लगता है. अगर आप अपनी साड़ी को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप कुछ अलग रंग का ब्लाउज चुन सकती हैं. साड़ी के रंग के कंट्रास्ट में ब्लाउज चुनें, ताकि आपका लुक अट्रैक्टिव और मलम-बंजबीपदह बने. पार्टी या शादी जैसे खास मौके के लिए आप हेवी वर्क वाले या एम्ब्रॉइडर्ड ब्लाउज चुन सकती हैं. इससे आपकी साड़ी का लुक ग्लैमरस और एलिगेंट लगेगा. अगर आप ऑफिस या रोजमर्रा के लिए साड़ी पहन रही हैं, तो सिम्पल लेकिन स्टाइलिश ब्लाउज चुनना बेस्ट ऑप्शन है.
  • प्लेन साड़ी को स्टाइल करने का सबसे आसान तरीका है सही ज्वेलरी पहनना, हेवी ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है. जिसमें आप एक या दो स्टेटमेंट नेकलेस पहन सकती हैं. खूबसूरत झुमके आपके चेहरे को और भी अट्रैक्टिव बनाएंगे. चूड़ियों और ब्रेसलेट से आपका लुक पूरा होता है. इस तरह की ज्वेलरी खास मौके पर साड़ी को पार्टी लुक देने में मदद करती है.
  • साड़ी और मेकअप का सही कॉम्बिनेशन आपका लुक पूरी तरह बदल सकता है. हल्का ग्लोइंग फाउंडेशन और हाइलाइटर का यूज करें. डार्क या ब्राइट लिपस्टिक आपके लुक को ड्रामा दे सकती है. स्मोकी आईज या विंग्ड लाइनर भी आप ट्राय कर सकती हैं. सिंपल साड़ी में भी सही मेकअप आपका लुक स्टाइलिश बना सकता है.
  • साड़ी पहनते समय हेयरस्टाइल बहुत मायने रखता है. आप चाहें तो बाल खुले रखें यह सबसे सिंपल और सुंदर ऑप्शन है. इसके अलावा बन हेयर स्टाइल, पार्टी या शादी के लिए बन बेहद एलिगेंट लुक देता है. लो पोनीटेल ऑफिस या कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट है. बालों में क्लिप या फूल लगाने से आपका लुक और भी खास बन जाता है.

यह भी पढ़ें : घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठों को मिलेगा गुलाबी निखार और सॉफ्टनेस

5. सर्दियों में भी आप प्लेन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं. मैचिंग या कंट्रास्ट रंग के शॉल के साथ आप अपने लुक को ठंड से भी बचा सकते हैं और स्टाइलिश भी दिख सकते हैं. पार्टियों या खास फंक्शन्स में यह लुक बेहद खूबसूरत लगता है.

यह भी देखें: “ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं…” | हिंदू-मुस्लिम एकता पर क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

2

2