KBP Times

गर्मियों में खुद को रखें कूल और फैशनेबल, करें इन कपड़ों का सलेक्शन

hot weather select sufi closthes

Hot Weather: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में खुद को ठंडा और आरामदायक महसूस करने के लिए सही कपड़ों और फैब्रिक का चुनाव बहुत जरूरी है। इस मौसम में स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए कैसे कपड़ों का चुनाव करें? जानते हैं –

गर्मी में किन कपड़ों करें चुनाव ?

सूती – गर्मी के मौसम में अपने आप को पसीने से बचाने के लिए सूती कपड़े का चुनाव करें। सूती का कपड़ा पसीना सोखता है और त्वचा को सांस लेने देता है। सूती शर्ट, कुर्ती और साड़ियां का चुनाव कर सकते हैं, यह न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि किसी भी रंग की जींस या पैंट के साथ बहुत अच्छी लगती है। घर में पहनने के लिए सूती के मैक्सी ड्रेस आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेंडी लुक देते हैं।

लिनन – गर्मी के मौसम में लिनन का कपड़ा भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह हल्का और हवादार होने के कारण यह गर्मियों का सबसे पसंदीदा कपड़ा है। यह अलसी के पौधों के रेशों से बना होता है, जो त्वचा को ठंडा रखता है, पसीना जल्दी सोखता है और शरीर से नहीं चिपकता। अपनी बेहतरीन हवा के संचार के कारण, यह गर्मियों में आराम और स्टाइल का सही संतुलन प्रदान करता है।

खादी- खादी का कपड़ा, पूरी तरह से प्राकृतिक है, जो उमस भरी गर्मी में पसीना सोखकर आरामदायक रखता है। साथ ही खादी का कपड़ा, शरीर को ठंडक देने के साथ क्लासी लुक भी देता है। यह हानिकारक केमिकल से फ्री होता है जो संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन है।

रेयॉन और शिफॉन-  रेयॉन और शिफॉन दोनों ही कपड़े आरामदायक और स्टाइलिश लुक के लिए बेहतरीन हैं। यह हवा को आने-जाने देता है और शरीर को ठंडा रखता है।

इन बातों का रखें ध्यान?

गर्मियों में अपने आप को स्किन रैश और उमस से बचाने के लिए पॉलिएस्टर, नायलॉन और भारी फैब्रिक को पहनने से बचें, क्योंकि ये पसीना नहीं सोखते और शरीर को गर्म रखते हैं। गर्मियों में हल्के रंग जैसे सफेद, पेस्टल, हल्का नीला, बेबी पिंक, पीच और क्रीम कलर का चुनाव करें। ये रंग धूप को परावर्तित करते हैं और ठंडक का एहसास कराते हैं। गर्मियों में फिटेड कपड़ों की जगह लूज फिटिंग कपड़े पहनें, जैसे कि कुर्ते, ढीली पैंट्स और कुर्ती-प्लाज़ो सेट। स्टाइलिश लुक के लिए हल्के कपड़े का स्कार्फ या स्टोल साथ रखें, जो धूप से भी बचाएगा। जींस की जगह कॉटन के हल्के ट्राउजर पहनें, ये पसीने से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें : कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी जयपुर की जरदोजी

यह भी देखें: ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! जयपुर में क्यों खुलीं दवा दुकानें?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2