KBP Times

कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी जयपुर की जरदोजी

fashion in cans

Fashion : कांस फिल्म फेस्टिवल में राजस्थान की पारंपरिक हस्तकला और जयपुर के कारीगरों की मेहनत को इंटरनेशनल मंच पर पहचान मिली है। जयपुर के फैशन ब्रांड ‘गेरू जयपुर’ की ओर से डिजाइन की गई विशेष ड्रेस को मॉडल और अभिनेत्री इशिता मंगल ने फिल्म फेस्टिवल में पहनकर भारतीय शिल्पकला को ग्लोबल पहचान दिलाई है। इस ड्रेस में गुजरात की पारंपरिक अजरख हैंड ब्लॉक प्रिंट कला के साथ जयपुर के कारीगरों की बारीक जरदोजी, आरी और पर्ल हैंड एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत संगम देखने को मिला। ड्रेस पूरी तरह हस्तनिर्मित थी। लंबे गाउन स्टाइल में तैयार इस परिधान को पारंपरिक अजरख प्रिंट के कपड़े से बनाया गया, जिस पर कारीगरों ने बारीक जरदोजी की बूटियां और हाथ से कढ़ाई का काम किया। अजरक प्रिंट की साड़ी को गाउन के रूप में बदला, जो काफी चर्चा में रहा।

कांस के लिए आया संदेश 

जयपुर की फैशन डिजायनर नीलम जैन के अनुसार एक सुबह उनके स्टाफ के पास कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए ड्रेस तैयार करने का संदेश आया। शुरुआत में यह चुनौतीपूर्ण लगा क्योंकि उनका ब्रांड मुख्य रूप से भारतीय एथनिक वियर पर काम करता है, जबकि यह ड्रेस वेस्टर्न गाउन स्टाइल में तैयार करनी थी। उन्होंने कहा कि हमने सोचा अगर हमारा क्राफ्ट कांस जैसे मंच तक पहुंच रहा है और कोई उसे दुनिया के सामने लेकर जा रहा है, तो इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती। यह आसान नहीं था, लेकिन पूरी टीम ने मिलकर इस चुनौती को स्वीकार किया और ड्रेस तैयार की।

ऑनलाइन बाजार में हस्तकला 

डिजायनर नीलम जैन के अनुसार ऑनलाइन मार्केट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हस्तनिर्मित उत्पादों को समझाना आसान नहीं होता, क्योंकि मशीन से तैयार समान डिजाइन वाले उत्पाद कम कीमत में उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब धीरे-धीरे हस्तकला की अहमियत समझ रहे हैं। ऑनलाइन मार्केटप्लेस भी अब ‘लक्जरी हैंडक्राफ्ट’ श्रेणी बनाकर ऐसी कला को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे कारीगरों को भी नया मंच मिल रहा है।

स्टाइल कमेंटेटर के रूप में भी इशिता 

इशिता मंगल फैशन और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर, डिजिटल इंफ्लुएंसर और स्टाइल कमेंटेटर के तौर पर पहचान रखती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैशन, स्टाइलिंग, भारतीय हस्तशिल्प, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह पारंपरिक भारतीय शिल्प और टेक्सटाइल को आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर प्रस्तुत करने के लिए भी जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें : Fashion Tips; ज्यादा वजन या प्लस साइज है तो चिंता नहीं, ऐसे दिखें स्लिम

यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2