KBP Times

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 1000 करोड़ कमाई के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

Dhurandhar

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है।

21 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

जियो स्टूडियोज की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ (Dhurandhar)ने महज 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1006.7 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो इसे साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बना देता है। कमाई के मामले में धुरंधर ने इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां छावा ने दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपये और कांतारा चैप्टर 1 ने 852 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं धुरंधर उनसे काफी आगे निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें: जुमे की नमाज से पहले चौमू में बवाल, पुलिस पर पथराव, 50 से ज्यादा पत्थरबाज गिरफ्तार

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी कायम दबदबा

भारत में भी धुरंधर (Dhurandhar) की पकड़ मजबूत बनी हुई है। 28 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 173 करोड़ रुपये की कमाई की। तीन हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर लिए हैं। 22वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, धुरंधर ने 11.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 644.56 करोड़ रुपये हो गया है।

लंबे वीकेंड का मिल रहा फायदा

लंबे वीकेंड का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है और कमाई की रफ्तार अभी थमती नजर नहीं आ रही। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, आदित्य धर का मजबूत निर्देशन और स्पाई थ्रिलर की पकड़ ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रखा है।

ये भी देखे: जुमे की नमाज से पहले चौमू में बवाल | पुलिस पर पथराव, 50 से ज्यादा पत्थरबाज गिरफ्तार 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

2

2