Government Job : सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए बिहार के वन विभाग में अवसर आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों को भरने के लिए नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के पदों पर की जाएगी। प्रकृति और पर्यावरण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
कब से शुरू होंगे आवेदन
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 10/2026 के मुताबिक कुल 16 पदों (Government Job) पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई, 2026 से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रति माह तक की शानदार सैलरी मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
Government Job भर्ती प्रक्रिया में महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर तीनों ही श्रेणियां आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी और जंतु विज्ञान में से कम से कम किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एग्रीकल्चर फोरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री धारक भी इसके लिए योग्य माने जाएंगे।
आयु सीमा और शारीरिक मापदंड
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिलाओं एंव थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। एससी एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। शारीरिक योग्यता की बात करें तो सामान्य पिछड़ा और अनुसूचित जाति के पुरुषों की लंबाई कम से कम 163 सेमी और महिलाओं की लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए। वहीं एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 152.5 सेमी और महिलाओं के लिए 145 सेमी लंबाई होनी जरूरी है। पुरुषों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना जरूरी है। थर्ड जेंडर के लिए मापदंड पिछड़ा वर्ग के समान रहेंगे।
यह रहेगा सेलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षारू यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले पेपर में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमें पास होने के लिए 30 अंक लाना जरूरी है। दूसरे पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। साक्षात्कार- लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के 6 गुना उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण – इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलना होगा। मेडिकल टेस्ट- सभी चरणों को पास करने के बाद अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
इतनी रहेगी एप्लिकेशन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ठच्ैैब् की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। सभी वर्ग के पुरुष महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थी इसका भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Indian Army ने अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 किया जारी, इस तरह देखें मेरिट लिस्ट
यह भी देखें: विकास, राजनीति और जनता के भरोसे पर बेबाक बातचीत | MLA Rafiq Khan Exclusive



