KBP Times

NEET-UG 2026 रिज़ल्ट; टॉप 100 स्टूडेंट्स में राजस्थान से सबसे अधिक

NTA Result NEET

NTA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। एनटीए के अनुसार क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स में 58 से ज्यादा छात्राएं हैं और 55.1 छात्र हैं। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से करीब 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पास हुए स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हो गए हैं। सभी स्टूडेंट्स अपना रिज़ल्ट एजेंसी के पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार रिज़ल्ट समय पर घोषित किया गया जिससे काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का शेड्यूल सही समय पर चलता रहे।

टॉप 100 स्टूडेंट्स में सबसे अधिक राजस्थान से

एनटीए के अनुसार 705 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले टॉप 17 स्टूडेंट्स पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों से हैं। टॉप 100 स्टूडेंट्स में से सबसे ज्यादा राजस्थान के रहे। उत्तर प्रदेश से सबसे ज़्यादा स्टूडेंट्स पास हुए, जिनकी संख्या करीब 1.7 लाख रही।

19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज़्यादा अंक किए हासिल

हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाइंग अंक हासिल किए है। एनटीए ने यह भी बताया कि परीक्षा में 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज़्यादा अंक हासिल किए। वहीँ 138 स्टूडेंट्स ने 690 से ज़्यादा अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में से 93ः से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार नीट की परीक्षा दी। 99ः टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही।

13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा

पेपर लीक होने की वजह से 3 मई को हुई नीट की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद एनटीए ने 21 जून को फिर से परीक्षा कराई थी। फिर से पेपर लीक न हो, इसके लिए सरकार ने सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए। इसके लिए मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को भी अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया था। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी। इतना ही नहीं, यह परीक्षा 1 या 2 नहीं, बल्कि 13 भाषाओं में हुई थी।

यह भी पढ़ें : इन राज्यों में Government Jobs के अवसर, 9700 पदों पर आज ही करें आवेदन

यह भी देखें: भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित दावा, जवाब में 10 लाख का इनाम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2