KBP Times

नीट UG की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 28 जून दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां, जानें पूरा प्रोसेस

NEET UG 2026 Answer Key

NEET UG 2026 Answer Key: री-नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. अभ्यर्थी 28 जून रात 11:50 बजे तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इस बार एनटीए ने ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी होने से पहले ही आंसर-की जारी की है, ताकि उम्मीदवार समय रहते संभावित त्रुटियों की जानकारी दे सकें. यदि एक्सपर्ट समिति किसी आपत्ति को सही पाती है तो संबंधित प्रश्न की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल उसी प्रश्न पुस्तिका के सीरीज कोड के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करें, जो उनकी परीक्षा बुकलेट पर अंकित है.

इस बार बदली गई प्रक्रिया
इस बार एनटीए ने पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी होने से पहले ही प्रोविजनल आंसर-की जारी की है. एजेंसी का कहना है कि इससे उम्मीदवारों को उत्तरों की जांच करने और संभावित त्रुटियों की जानकारी समय पर देने का अवसर मिलेगा. साथ ही एक्सपर्ट्स की समीक्षा और ओएमआर मूल्यांकन की प्रक्रिया समानांतर रूप से चल सकेगी, जिससे परिणाम जारी करने में भी तेजी आएगी.

ऐसे देखें प्रोविजनल आंसर-की
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. इसके बाद Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें. अपनी प्रश्न पुस्तिका का सीरीज कोड चुनकर संबंधित आंसर-की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें.

ऐसे करें ऑनलाइन आपत्ति
यदि किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है तो उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करें, अपनी प्रश्न पुस्तिका का सीरीज कोड चुनें और संबंधित प्रश्न का चयन करें. इसके बाद अपने दावे के समर्थन में एनसीईआरटी या किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक पुस्तक का प्रमाण अपलोड करें. सभी विवरण जांचने के बाद प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करें. आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा.

ओएमआर शीट बाद में होगी जारी
एनटीए ने बताया कि फिलहाल केवल प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है. उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर रिस्पांस शीट स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का विस्तृत मिलान कर सकें.

यह भी पढ़ें: NCERT के कक्षा नौ में 1975-1977 इमरजेंसी का चैप्टर, निशाने पर कांग्रेस शासन

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2