KBP Times

NCISM शुरू करेगा विशेष संस्कृत आधारित कोर्स

नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन

Jaipur: संस्कृत पढने वाले छात्र छात्राओं के लिए एक खुशखबर है। संस्कृत के माध्यम से आयुर्वेद में रुचि रखने वाले विद्यार्थी कक्षा 11 से ही आयुर्वेद की पढ़ाई कर आयुर्वेद चिकित्सक बन सकेंगे। इसके लिए नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) विशेष कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू) की ओर से संचालित किया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रवेश परीक्षा होगी और छात्र दसवीं कक्षा के बाद इसमें एडमिशन ले सकेंगे। इसके तहत दो वर्ष का प्री-आयुर्वेद कोर्स, साढ़े चार वर्ष का बीएएमएस व एक साल की इंटर्नशिप होगी। वहीं, सीएसयू के कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेड़ी एवं एनसीआइएसएम की अध्यक्ष डॉ. मनीषा कोठेकर ने मंगलवार को आयुर्वेद गुरुकुलम् एफिलिएशन पोर्टल की शुरुआत की और आयुर्वेद गुरुकुलों की मान्यता के लिए दिशा-निर्देशों भी जारी किए।

NCISM नीट की तर्ज पर एंट्रेंस टेस्ट

केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय नीट की तर्ज पर प्री-बीएएमएस आयुर्वेद प्रोग्राम एंट्रेंस टेस्ट (पीएपी नीट) की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। आयुर्वेद गुरुकुलों को मान्यता देने का कार्य भी नोडल एजेंसी के रूप में केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय करेगा। विश्वविद्यालय के परिसरों में आयुर्वेद गुरुकुलम् कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। इसकी शुरुआत नासिक व दिल्ली कैंपस से होगी।

यह भी पढ़ें: वायुसेना में अग्निवीर बनने का अवसर, रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी से शुरु

NCISM  गुरुकुल प्रणाली से होगी शिक्षा

डॉ. कोठेकर ने कहा कि नई पहल आयुर्वेद में शास्त्रीय प्रामाणिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं पारदर्शिता को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि यह कोर्स भारतीयता, आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और तत्त्वज्ञान के समन्वय से विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा प्रदान करेगा। गुरुकुल आधारित मॉडल भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

यह भी देखें : संक्रांति छोड़ पूरे साल उड़ाते हैं पतंग, जीत चुके हैं कई मेडल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2