KBP Times

अभ्यर्थियों ने की SI री-एग्जाम रद्द करने की मांग, बोले- सिलेबस के हिसाब से पेपर नहीं

SI re exam of RPSC

SI भर्ती 2021:  री-एग्जाम में हुए पेपर को लेकर अभ्यर्थियों ने इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने कहा- आयोग की ओर से तैयार किए गए पेपर का पैटर्न सिलेबस के अनुरूप नहीं था और पेपर का स्तर काफी कठिन रहा। स्टूडेंट्स ने कहा- जीके के पेपर में 36 फीसदी न्यूनतम अनिवार्य अंक का नियम पूरा करना भी अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग है कि मौजूदा पेपर को रद्द कर सिलेबस के अनुरूप नए पैटर्न के साथ दोबारा परीक्षा कराई जाए। इसी मांग को लेकर कई अभ्यर्थी मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए।

एग्जाम में रिलेवेंट सवाल नहीं पूछे गए

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता लादूराम ने कहा- आयोग की तरफ से जानबूझकर ऐसा किया है। उनका कहना है कि स्टूडेंट ने चार साल संघर्ष किया, तब यह भर्ती रद्द हुई। उन्होंने कहा- जब अभ्यर्थी पेपर दे रहे थे तो उन्हें पेपर को पढ़ने और समझने में दो घंटे लगे थे। ऐसे में पास कैसे होंगे। इससे मेहनती स्टूडेंट भी पास नहीं हो रहे हैं।

पिछली बार सिलेक्शन हुआ, इस बार पेपर टफ

SI भर्ती की अभ्यर्थी पायल ने कहा- मेरा सिलेक्शन साल 2021 की भर्ती में हो गया था, लेकिन भर्ती रद्द हो गई तो फिर से तैयारी की। इस बार एग्जाम दिया तो लगा कि पेपर बहुत टफ आया है और पैटर्न बिल्कुल अलग है। ऐसे में पेपर फिर से करवाया जाना जरूरी है। वहीं अभ्यर्थी मीनाक्षी ने कहा- पेपर लॉजिकल-वे में नहीं हुआ। आयोग ने यह तर्क दिया है कि पेपर सैटर में कमी हुई है तो फिर रद्द कर देना चाहिए। मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि री-एग्जाम में संबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए और फैक्ट तक समझ नहीं आ रहा था। ऐसे में कोई भी स्टूडेंट पास नहीं हो पाएगा। सारे पद ऐसे ही खाली रहेंगे।

यह भी पढ़ें –हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

यह भी देखें – शांति वाणी पर्व पर भक्ति में डूबा जैन समाज | भगवान का महाअभिषेक, क्षमा और सद्भाव का संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2