KBP Times

परीक्षा पर चर्चा: लोगों को अपनी बात सही ढंग से समझा सकते हैं, तो वही असली लीडरशिप है-पीएम मोदी ने बच्चों समझाया

PM Modi with children

Education : देश के अलग-अलग शहरों के बच्चों से पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर सीधे संवाद किया। मौका था परीक्षा पर चर्चा का। कोयंबटूर, रायपुर, गुजरात के देव मोगरा, गुवाहाटी और दिल्ली से जुड़े छात्रों ने पीएम मोदी से खुलकर सवाल पूछे। पीएम मोदी से मिलकर उनसे बात करने में बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। चेहरों पर जिज्ञासा साफ दिख रही थी।

अच्छा लीडर कैसे बनें?

परीक्षा पर चर्चा के दौरान ही एक छात्र ने सीधा सवाल पीएम से पूछा कि सर, अच्छा लीडर कैसे बन सकते हैं? इस सवाल का प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लीडर बनने का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना या राजनीति में जाना नहीं होता। असली नेतृत्व तो रोजमर्रा की जिंदगी से शुरू होता है।उन्होंने समझाया कि अगर आप कम से कम 10 लोगों को अपनी बात सही ढंग से समझा सकते हैं, तो वही असली लीडरशिप है। लेकिन उससे पहले जरूरी है कि आप उन 10 लोगों को समझें। उनकी सोच, उनकी परेशानी, उनकी भावनाएं। उनका कहना था कि पहले सुनो, फिर समझो, उसके बाद बोलो। जो दूसरों को समझ सकता है, वही उन्हें दिशा दे सकता है।

यह भी पढ़ें : वनपाल के लिए भर्ती के आवेदन 11 फरवरी तक, जानें, कितनी मिलगी सैलरी

परीक्षा पर चर्चा हर साल की परंपरा

साल 2018 से हर साल परीक्षा से पहले ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन होता है। इस मंच पर पीएम मोदी छात्रों से परीक्षा के तनाव, आत्मविश्वास और भविष्य की तैयारी जैसे विषयों पर बातचीत करते हैं। इस बार कार्यक्रम में नए शहर भी जुड़े। परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने छात्रों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही, अपने अंदाज में चाय का जिक्र भी किया। कभी खुद को ‘चाय वाला’ कहकर, तो कभी चाय बनाने की बात छेड़कर माहौल हल्का कर दिया।

यह भी देखें : राजस्थान में गौ हत्या पर बवाल | पुलिस ने किया लाठीचार्ज | जयपुर में अफवाह से तनाव

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2