KBP Times

शिक्षा नीति से बदलाव को दर्शाती झांकी का प्रदर्शन, गणतंत्र दिवस परेड में दिखी प्राचीन ज्ञान परंपरा

education department jhanki

Education Policy : दिल्ली के राजपथ पर सोमवार को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुत झांकी में भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हो रहे आधुनिक बदलावों को दर्शाया गया। इस झांकी में स्कूल शिक्षा को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक अहम आधार के रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्राचीन ज्ञान से आधुनिक शिक्षा तक का सफर

झांकी की कहानी प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा से शुरू होकर भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली तक जाती है। इस पूरे विचार को पीएम श्री स्कूल के प्रवेश द्वार के रूप में जोड़ा गया, जो झांकी का केंद्रीय प्रतीक था।

झांकी के सामने वाले हिस्से में आर्यभट्ट की प्रतिमा दिखाई गई, जिनके सामने मुस्कुराते बच्चे ‘शून्य’ और पृथ्वी का गोला पकड़े हुए थे। यह भारत के वैश्विक ज्ञान में योगदान और उस विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रतीक था।

बच्चों के पीछे बने पंख एनईपी 2020 को दर्शाते थे, जो आत्मनिर्भरता के आधार पर आत्मविश्वास, अवसर और वैश्विक तैयारी को बढ़ावा देता है।

वीआर हेडसेट पहने बच्चे “प्राचीन जड़ें, डिजिटल पंख” की अवधारणा को दिखा रहे थे। वहीं ‘जादुई पिटारा’ के माध्यम से मातृभाषा में खेल-आधारित और आनंददायक बुनियादी शिक्षा को दर्शाया गया, जिसमें भारतीय खिलौनों और बहुभाषी सामग्री का उपयोग दिखाया गया।

झांकी में पीएम श्री स्कूल के गेट पर बच्चे पौधरोपण करते हुए नजर आए, जो समावेशी शिक्षा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और मिशन स्पथ्म् की भावना को दर्शाता है।

यह भी पढें: UGC के नए नियम से किसे फायदा, किसका नुकसान ? देशभर छिड़ी है बहस

कौशल शिक्षा का महत्व

एक छात्र को औजारों के साथ दिखाकर प्रारंभिक स्तर से ही कौशल शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। झांकी के मध्य भाग में मार्शल आर्ट, प्रदर्शन कला और खेलों को शिक्षा के साथ जोड़ा गया, जिससे समग्र विकास का संदेश मिला। एक रोबोटिक हाथ ने परंपरा और तकनीक के मेल को दिखाया, ‘तख्ती’ से टैबलेट तक की यात्रा जो मूल्यों द्वारा निर्देशित है।

यह भी देखें: Jaipur में थार का कहर | Zepto डिलीवरी बॉय फैजान को रौंदा, 5 बहनों का इकलौता भाई की मौ*त

झांकी का समापन विकसित भारत 2047 टावर पर हुआ, जहां स्मार्ट क्लासरूम, टिंकरिंग लैब और इनोवेशन हब दिखाए गए। किताबें, गियर और सर्किट जैसे प्रतीकों के माध्यम से पीएम श्री स्कूलों को एनईपी 2020 का सजीव रूप बताया गया, जो हर बच्चे के सामने क्षेत्र, लिंग और क्षमता से परे कुशल नागरिक बनाने का लक्ष्य रखता है। झांकी में एनईपी 2020 को भारत की स्कूल शिक्षा सुधारों को गति देने वाले रॉकेट के रूप में प्रस्तुत किया गया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2