KBP Times

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला

IPL match today

IPL : आज रविवार को छुट्टी का मजा दुगुना होने वाला है। आज दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। बता दें कि हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को उनके घर ईडन गार्डन्स में 65 रन से हराया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही। जस्टिन लैंगर की कोचिंग वाली टीम पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 141 रन पर सिमट गई थी और उसे 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

लखनऊ टीम की ताकत

लखनऊ टीम की बात करें तो उसके पास मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन टीम में तालमेल की कमी दिख रही है। पिछले मैच में कप्तान ऋषभ पंत को ओपनिंग पर भेजने का प्रयोग पूरी तरह असफल रहा। अब उम्मीद है कि पंत फिर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे, जहां उन्होंने पिछले सीजन शतक लगाया था। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में टीम दबाव बनाए रखने में नाकाम रही। मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को पिछले मैच में नहीं खिलाया गया था।

हैदराबाद की बैलेंस यूनिट मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी फिलहाल ईशान किशन संभाल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी फॉर्म में है, जबकि हेनरिक क्लासन मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी यूनिट ने भी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कोलकाता को 161 रन पर रोक दिया था। जयदेव उनादकट और एहसान मलिंगा डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

बल्लेबाजों की मददगार पिच

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह सपाट होती है, जिससे शॉट खेलना आसान होता है और बड़े स्कोर बनते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। इस मैदान पर अब तक 83 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 47 में से 21 मैच अपने नाम किए हैं।

मौसम साफ रहेगा

हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहने वाला है। दिन में हल्के बादल रहेंगे और तापमान करीब 34-36° के आसपास रहेगा। दोपहर के समय गर्मी जरूर रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। शाम होते-होते तापमान थोड़ा गिरकर 28-30°  तक आ सकता है।

यह भी देखें : सुशीलपुरा में गंदे पानी से 1000 बीमार! खाचरियावास का बड़ा हमला, सरकार को अल्टीमेटम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2