KBP Times

इंडिया-A ने श्रीलंका-A को पहले वनडे में 8 रन से हराया

India beat shrilanka

India: इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका-ए को 8 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई।

गायकवाड ने शतक लगाया, तिलक की फिफ्टी

दांबुला स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। इसमें ऋतुराज गायकवाड ने 101 रन की शतकीय पारी शामिल रही जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। श्रीलंकाई टीम की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट झटके।

कप्तान सहान अराचिगे ने 74 रन बनाए

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सहान अराचिगे (74) और सदीरा समरविक्रमा (46) ने श्रीलंका की उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट निकालकर मैच का रुख पलट दिया। 47वें ओवर में अंशुल कंबोज ने अराचिगे को बोल्ड किया, जबकि 49वें ओवर में अरशद खान ने दो विकेट लेने के साथ एक रनआउट का दबाव बनाकर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। भारत के लिए आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज को 1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें : वैभव का पहला मैच में स्कोर 14 रन, श्रीलंका-ए के खिलाफ तेज बल्लेबाजी करते हुए आउट

यह भी देखें: जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2