KBP Times

BCCI ने IPL के शुभारंभ पर ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का लिया निर्णय

BCCI news

BCCI : IPL के शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने निर्णय लिया है कि इस बार टूर्नामेंट की ओपन‍िंग सेरेमनी नहीं होगी. सेरेमनी ना करने का फैसला बड़ा माना जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत आगामी शन‍िवार (28 मार्च) को हो रही है.

क्या है कारण

बेंगलुरु के एम च‍िन्नास्वामी स्टेड‍ियम में IPL के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइर्ज हैदराबाद और रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है. लेकिन इस बार इस बार मैच से पहले ओपन‍िंग सेरेमनी नहीं होगी क्योंकि पिछले साल 4 जून 2025 को इसी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी तब आरसीबी की टीम की विजयी परेड के दौरान अचानक हालात बेकाबू हो गए थे कई लोग घायल भी हुए थे. ओपनिंग सेरेमनी को लेकर आईपीएल 2026 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सचिव का बड़ा बयान सामने आया है. एक मीडिया हाउस से बातचीत में सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है.

हो सकती है क्लोजिंग सेरेमनी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी ने आगे कहा कि फिलहाल इस बात पर चर्चा चल रही है कि टूर्नामेंट के अंत में क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जा सकती है. इसके अलावा हर मैच के वेन्यू पर कार्यक्रम कराने का भी प्रस्ताव है, ताकि दर्शकों का अनुभव बेहतर बनाया जा सके. इन सभी प्रस्तावों पर एक-दो दिनों में अंतिम फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढें : IPL 2026 सीजन में हर टीम खेलेगी 16 मुकाबले, 10 टीमों के बीच होंगे 84 मैच

साफ है कि इस बार IPL का आगाज भले सादगी के साथ होगा, लेकिन अंत में भव्य समापन की तैयारी हो सकती है. ध्यान रहे आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है और अभी केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है. यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है.

यह भी देखें : जयपुर में गैस घोटाला? 2500 में बिक रहा सिलेंडर, आमजन परेशान | KBP Times

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2