KBP Times

सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव की मौजूदगी में थामा सपा का दामन

samajwadi party

SP politics : उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है. लखनऊ में मिशन-27 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा सियासी कदम उठाया है. अलग-अलग दलों से आए कई नेताओं ने सपा का दामन थामा, कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल हो गए हैं. समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना विचार होता है. उनका मकसद समाज को मजबूत करना, कानून व्यवस्था सुधारना और प्रदेश का विकास करना है. उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों को उनका हक मिलना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि अगर समाजवादी पार्टी मजबूत है तो हम सब मजबूत हैं. सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होता, जमीन पर काम करना पड़ता है.

2027 के चुनाव पर साफ फोकस

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुकाबला साधारण लोगों से नहीं है. असली मजा तब आता है जब सामने मजबूत विरोधी हो. उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि पहले पार्टी का अनुशासन, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश और उसके बाद विचारधारा इसी क्रम में आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा कि लक्ष्य साफ होना चाहिए, 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है. आगे की रणनीति बाद में तय होगी, लेकिन अभी से पूरी ताकत लगानी होगी.

यह भी पढ़ें : “मुझे टिकट मिला तो राजेंद्र गुर्जर फोन बंद करके बैठ गए”, विजय बैंसला का बड़ा बयान, बीजेपी MLA पर ही निशाना

कई दलों से आए नेता, सपा में हुआ स्वागत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे राजकुमार पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. बसपा से जुड़े रहे अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने भी सपा का हाथ थामा. डॉक्टर दानिश खान, जो पहले विधानसभा प्रत्याशी रह चुके हैं, और पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली. एक साथ कई प्रभावशाली चेहरों की एंट्री को सपा 2027 से पहले संगठन विस्तार के तौर पर देख रही है.

यह भी देखें: “वकील साहब आप टाइम पर आओ!” जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल बना ट्रैफिक जाम का अड्डा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव