KBP Times

चौबीस घंटों में दो TMC सांसदो पर हमले, अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी को बनाया निशाना

TMC leaders attack

TMC : पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले चौबीस घंटों में उत्पादी भीड ने दो टीएमसी के बडे नेताओं पर हमले किए हैं। शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेकने और मारपीट की घटना सामने आई थी वहीं आज रविवार को एक और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला कर घायल करने का समाचार मिले हैं।

भाजपा समर्थकों पर आरोप

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कल्याण बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे। बाद में वे सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए। कुछ देर बाद वे इस हमले के विरोध में थाने के बाहर ही बैठ गए। उन्हें अपने सिर के पिछले हिस्से पर कपड़ा रखे हुए देखा गया। दूसरी ओर भाजपा ने कल्याण के आरोपों का खंडन किया। कहा कि वे ड्रामा कर रहे हैं। उन्हें कोई चोट नहीं लगी। वे कल के अभिषेक बनर्जी के अंडे वाले विवाद से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं।

 24 घंटों के अंदर 2 नेताओं पर हमले अराजकता है

ज्डब् ने कल्याण बनर्जी की तस्वीर शेयर करते हुए ग् पर लिखा- लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, पूरी तरह से अराजकता है। इन गुंडों को पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होने की इजाजत कैसे दी गई? पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी कैसे हो सकती है? चुनाव नतीजे घोषित हुए 26 दिन बीत चुके हैं, फिर भी चुनाव के बाद होने वाली हिंसा लगातार जारी है।

कल्याण बोले- बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के अनुसार मैं चंडीतला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को ज्ञापन देने के लिए कार से आ रहा था। बाजार में ट्रैफिक जाम था। इसके चलते मैं अपने पीएसओ के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर पैदल जा रहा था। यह जगह पुलिस स्टेशन से 50 किलोमीटर दूर है। यहां भगवा कपड़े पहने 10-15 भाजपा के गुंडे थे, जिन्होंने अचानक नारे लगाने शुरू कर दिए। वे मुझे गालियां दे रहे थे, लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था, तभी मेरी तरफ पत्थर फेंका गया। मेरे कपड़ों पर खून लग गया। मैं सड़क पर गिर गया। मुझे एक सीआरपीएफ जवान ने बचाया। बंगाल पुलिस यह सब मूकदर्शक बनी देखती रही और यह सब होने दिया। पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है और हालात बहुत गंभीर हैं।

एक दिन पहले अभिषेक पर हुआ था हमला

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। भीड़ ने अभिषेक पर हमला किया और अंडे भी फेंके।

यह भी पढ़ें : CBI के सवालों से घबराईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह, घबराहट और बेचैनी की करती रही शिकायत

यह भी देखें : “हम आतंकवादी थे क्या?” राजस्थान यूनिवर्सिटी विवाद पर RLP की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2