KBP Times

“मैंने उन पर भरोसा किया, उन्होंने मुझ पर ही आरोप लगा…” करूर भगदड़ की घटना को याद करते बोले तमिलनाडु CM विजय

C Joseph Vijay

C Joseph Vijay: तमिलनाडु के करूर में साल 2025 में हुई भगदड़ की घटना को याद करते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि करूर हादसे ने पूरे राज्य को गहरे दुख में डाल दिया था. हादसे में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया, उनके दुख को कभी भुलाया नहीं जा सकता. पेरम्बलूर पुलिस ने हमें आगाह किया था कि भीड़ बहुत ज़्यादा हो रही है. लेकिन करूर पुलिस ने हमें ऐसा कोई अलर्ट नहीं दिया. वे खुद हमें कार्यक्रम स्थल तक ले गए और मैंने उन पर भरोसा किया, लेकिन उन्होंने मुझे पर ही आरोप लगा दिया. इस दुखद घटना की याद में करूर में एक स्मारक बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां कभी न भूलें कि क्या हुआ था.

” हादसा नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए ऐसा नुकसान “
सीएम विजय ने आगे कहा कि हमने अपनी बहनों के बच्चों को इस करूर भगदड़ में खो दिया है. यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है. सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

“इस दुखद घटना पर राजनीति करना उचित नहीं है”
वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति करना उचित नहीं है. ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय पीड़ितों को न्याय दिलाने और भविष्य में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम और ऑल इंडिया अत्रा द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर निशाना साधते हुए उनपर पार्टी फंड के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि DMK में सुधार नहीं किया जा सकता और ऐसा भी नहीं लगता कि वे बदलना चाहते हैं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आगामी उपचुनाव में DMK को करारा जवाब दें.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला SC पहुंचा, 13 जुलाई के CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2