Students : पटना की सडकों पर आज मंगलवार को खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र तीसरी बार सड़क पर उतरे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि एक ही मामले में एक को जेल तो दूसरे को बेल क्यों है। पटना कॉलेज के बाहर छात्र जुटे हैं। स्टूडेंट्स पटना के कारगिल चौक तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। वाटर कैनन की गाड़ी मंगवाई गई है।
छात्रों ने उठाए सवाल
छात्रों ने कहा, बिना किसी जांच कमिटी के आप किसी को जेल में डाल देते हैं। जांच कीजिए फिर एक्शन लीजिए। रौशन सर के हजारों सर के जीवन का सवाल है। सरकार को इसमें दखल करना चाहिए। एक को जेल एक को बेल ये कैसी कार्रवाई। जो गोली चलवाता है वो बाहर है। जिसने कुछ नहीं किया, मौके पर मौजूद भी नहीं था वो जेल में है।
रौशन को जमानत नहीं
आज कोर्ट में रौशन आनंद की जमानत पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी है। इधर, फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर भी मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए।
आत्मरक्षा में किया फायर
खान सर की तरफ से पेश हुए वकील अरविंद कुमार महुआर ने कोर्ट से कहा कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई। किसी तरह से भय फैलाना मकसद नहीं था। खान सर के वकील ने बताया कि खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 जून को सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें : खान सर को मिली बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस से केस डायरी की भी मांग
यह भी देखें: जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”



