KBP Times

‘उम्र और पद का मान कर रहे हैं’, सपा प्रमुख का पीएम मोदी के आरोप पर पलटवार

SP chieff Akhilesh

SP Reaction : समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पीएम मोदी द्वारा नोएडा में एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद संबोधन में दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यादव ने कहा कि हम उम्र और पद का मान कर रहे हैं, हमारे संस्कार हैं, आप मेहमान बनकर आए हो हम मेहमान की बात का बुरा नहीं मानते। दरअसल सपा प्रमुख यादव ने पीएम मोदी के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि सपा ने इस एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया. कांग्रेस और यूपी की पहले की सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव नहीं पड़ने दी.

नोएडा का लूट का एटीएम

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला था। इस दौरान पीएम मोदी ने इतना तक कह दिया कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था. वहीं अब पीएम मोदी के इस बयान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा.

सपा प्रमुख की प्रतिक्रिया

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे. जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है, जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण. उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा. सादर विदाई!

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह बोले, ‘बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण’

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि जिस नोएडा को अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया तो सीएम इतने डरे हुए थे कि उस कार्यक्रम में नहीं आए. मुझे भी डराने की कोशिश की कि अभी अभी पीएम बने हो नोएडा मत जाओ. सपा वालों ने इस एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, कांग्रेस और यूपी की पहले की सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव नहीं पड़ने दी. पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज बीजेपी सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है.

यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2