KBP Times

राहुल के बयान पर भाजपा भड़की, कहा-लगातार चुनावी हार से उनमें हताशा, गहलोत ने किया बचाव

BJP reactions on rahul gandhi statement

Rahul Gandhi : पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को देश का गद्दार कहने के विवादित बयान के बाद भाजपा की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है और इसे राहुल गांधी की लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा वाला बयान कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फणनवीस, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला, केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रियाओं में राहुल गांधी को चुनावी हार से हताशा भरा बयान, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने सहित कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, आतंकवाद के मुद्दों पर बयान जारी किए हैं।

भाजपा का पलटवार, कहा- भारतीय राजनीति के राहु

राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है।  मैं मानता हूं कि आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, आप लगभग 95 चुनाव हार चुके हैं। लोकतंत्र में सबसे बड़ा जज जनता होती है और जनता आपको कदम-कदम पर हरा रही है, नकार रही है और भाजपा को ठीक मान रही है। । भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जहां तक गद्दारी की बात है तो राहुल गांधी अपने परिवार का इतिहास देख लें, हर क्षण गद्दारी करने का काम किसने किया है? राहुल गांधी के बयान पर LJP(R) सांसद अरुण भारती ने कहा आप देश का ही मजाक उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी जी की बुद्धिमत्ता पर ये सवाल उठना चाहिए कि जब आपके समय में आपके प्रधानमंत्री बाहर जाते थे तब क्या वे देश की बात करते थे? योगी बोले- कांग्रेस के ‘युवराज’ देश से माफी मांगें.

पूर्व सीएम गहलोत ने किया बचाव

दूसरी ओर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया के जवाब में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी राजनीति नहीं करते जो बात दिल में होती है साफ कह देते हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से बार-बार सरकार का आगाह करते हैं, लगातार वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार को समझना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष का एक महत्व होता है। राहुल गांधी देश की चिंता कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राहुल बोले-आर्थिक तूफान आ रहा है, मोदी भी नहीं बचा पाएंगे, RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार

यह भी देखें : जयपुर शिक्षा संकुल पर शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन | 2022 PTI भर्ती अभ्यर्थियों ने सरकार को घेरा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2