KBP Times

राहुल बोले-आर्थिक तूफान आ रहा है, मोदी भी नहीं बचा पाएंगे, RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार

Rahul Gandhi at raibareli

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा में कहा कि अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था, मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।” जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।

पीएम मेलोनी को टॉफी खिला रहे हैं

इसके बाद राहुल अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी। उन्होंने नहीं की। अब मेलोनी के साथ वीडियो बना रहे हैं। मजाक चल रहा है। राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी पहुंच गए हैं। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की।

आरएसएस के लोग सुन लो- मैं माफी नहीं मांगूंगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- आरएसएस के लोग सुन लो। आप लोगों ने कहा- माफी मांगो। मैं माफी नहीं मांगूंगा। फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। इन लोगों ने संविधान को बदलकर रख दिया है।

आपका दोस्त हिंदुस्तान का तेल बाहर सप्लाई कर रहा है…

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा-आपका दोस्त अंबानी हिंदुस्तान का तेल आज भी बाहर सप्लाई कर रहा है। करोड़ों रुपए का तेल आज भी हिंदुस्तान से बाहर जा रहा है। ये तेल हिंदुस्तान को चाहिए, ये तेल हमारे लोगों को चाहिए। वो तेल आप हिंदुस्तान की जनता को दिलवाइए।

टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो

अमेठी में राहुल गांधी ने कहा- आप सबके हाथ बांध दिए। पहले मेहनत करते थे, फैक्ट्रियों में काम करते थे, पब्लिक सेक्टर में काम करते थे, ये हिंदुस्तान की स्ट्रेंथ थी। इन्होंने इन सबको खत्म कर दिया है। अब भी मैं इनसे कह रहा हूं, टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो।

यह भी पढ़ें : “यह आदमी ISI का एजेंट…” केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का CM मान पर निशाना

यह भी देखें: जयपुर शिक्षा संकुल पर शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन | 2022 PTI भर्ती अभ्यर्थियों ने सरकार को घेरा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2