KBP Times

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में एरर किया ठीक, ममता बोली, राज्य को खत्म करने की साजिश

EC and West Bengal

EC and TMC  : पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वे पूरे राज्य को ही खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। उधर चुनाव आयोग ने बुधवार को माना कि पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में तकनीकी गड़बड़ी हो गई थी। डिस्प्ले एरर की वजह से वोटर्स का नाम जांच के दायरे में दिखा रहा था। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी टीम ने करीब 2 घंटे में समस्या ठीक कर दी। आयोग इस गड़बड़ी की जांच कर रहा है। एक दिन पहले मंगलवार शाम को बंगाल में जब कई लोगों ने अपना वोटर स्टेटस चेक किया, तो उनके नाम के आगे (जांच के दायरे में) दिख रहा था। यह उन लोगों के साथ भी हुआ जिनका नाम पहले से ही फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल था। सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने इस पर सवाल उठाए और कहा कि इससे ऐसा लग रहा था जैसे सभी वोटरों पर शक किया जा रहा हो। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इसे टेक्निकल एरर बताया।

बंगाल राज्य को खत्म करना चाहती है भाजपा

उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वे बंगाल राज्य को ही खत्म करना चाहते हैं। बहुत सारी प्लानिंग हो चुकी है। आपको बिहार में मिला दिया जाएगा। मैंने नॉर्थ बंगाल का बंटवारा रोक दिया है। यह कुछ दिन पहले ही सोशल नेटवर्क पर सामने आया था, और मैंने उसी दिन अपनी आवाज उठाई थी। याद रखें, मैंने लोगों के हक के लिए सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है। ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात की गंभीर चिंता है कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। इसके अलावा लोगों को किस आधार पर भारतीय वोटर माना गया है। इसका भी जवाब देना होगा।

यह भी पढ़ें :  युद्व लंबा चला तो देश में वर्क फ्रॉम होम, इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, इंडक्शन का उपयोग जैसे उपाय कर सकती है केन्द्र सरकार

पूजा पंडाल लगाने की भी परमिशन 

पश्चिम बंगाल में मंदिर में दर्शन करने के बाद BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, मुझे यहां मां के दरबार में आशीर्वाद मिला। मैंने मां काली के सामने भी प्रार्थना की क्योंकि इस राज्य में पूजा पंडाल लगाने के लिए हाई कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती है, जबकि नमाज पढ़ने के लिए परमिशन दी जाती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने राज्य को श्सोनार बांग्लाश् और विकसित बंगाल बनाने के लिए मां से आशीर्वाद मांगा है।

यह भी देखें :  जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर | KBPTimes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2