KBP Times

अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, बसंत पंचमी पर स्नान के लिए बाहर नहीं निकले, कहा, ‘प्रशासन माफी मांगे’

अविमुक्तेश्वरानंद

Prayagraj Maagh Mela : प्रयागराज में धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड गई है, उनके और माघ मेला प्रशासन के बीच टकराव बढ रहा है। वसंत पंचमी के बड़े स्नान के दिन अब तक यानी एक बजे तक अविमुक्तेश्वरानंद स्नान के लिए नहीं निकले हैं। उन्होंने कहा- जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा। प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं वसंत का स्नान कैसे कर लूं?

उनके शिष्यों ने बताया कि आज सुबह से अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें तेज बुखार है। इस वजह से वह अपनी वैनिटी वैन में ही हैं। एक बार भी बाहर नहीं आए हैं।

सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश

इससे पहले सीएम योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बिना कहा था कि किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें : “आप मस्जिद-मंदिर की नीचे देख लीजिए,ज्यादातर जगहों पर…” उदित राज का बड़ा बयान

वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आजमगढ़ में कहा था कि मैं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करता हूं। प्रार्थना है कि वे स्नान कर इस विषय का समापन करें।

यह भी देखें : भजनलाल-गहलोत की उड़ेगी नींद, रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे बड़ा खेल! 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2