KBP Times

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

RBI Auction

RBI Auction : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को दो परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (VRRR) नीलामियों के जरिए बैंकिंग प्रणाली से कुल करीब 2.90 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी जुटाई। बैंकिंग सिस्टम में मौजूद अतिरिक्त लिक्विडिटी को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक लगातार कदम उठा रहा है।

पहली VRRR नीलामी में मिली ज्यादा बोलियां

पहली VRRR नीलामी के लिए RBI ने 2.50 लाख करोड़ रुपये की राशि अधिसूचित की थी। इसके मुकाबले बैंकों की ओर से 3,17,088 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। केंद्रीय बैंक ने इनमें से 2,50,025 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार कीं। नीलामी में कट-ऑफ और भारित औसत दर 5.24 प्रतिशत रही।

दूसरी नीलामी में कम रही बैंकों की भागीदारी

दूसरी VRRR नीलामी में बैंकों की प्रतिक्रिया अपेक्षाकृत कम रही। RBI ने इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये की राशि अधिसूचित की थी। इसके मुकाबले केंद्रीय बैंक को कुल 40,302 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिसे RBI ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया।

बैंकिंग सिस्टम में 9.85 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी

बैंकिंग प्रणाली में 15 सितंबर तक करीब 9.85 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी होने का अनुमान है। ऐसे में RBI विभिन्न मौद्रिक उपायों के जरिए सिस्टम में मौजूद अतिरिक्त लिक्विडिटी को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

OMO के जरिए भी नकदी कम करने की तैयारी

VRRR नीलामी के अलावा RBI ने सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) की भी घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के तीन चरणों में सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री की योजना घोषित की थी।

17 सितंबर को होगी पहली OMO नीलामी

OMO श्रृंखला की पहली नीलामी 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस कदम के जरिए भी बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त नकदी को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

Source : PTI 

यह भी पढ़ें –UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2