KBP Times

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Share Market down

Share Market : भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 का दिन काफी भारी रहा. शाम को बाजार बंद होने तक निवेशकों की गाढ़ी कमाई के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा हो चुके थे. सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी पर बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि बंद होने तक चारों तरफ लाल निशान ही नजर आए. ये लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब घरेलू मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. विदेशी मोर्चे से आई एक बुरी खबर ने निवेशकों को डरा दिया. बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे शेयरों तक में जमकर पैसे निकाले गए।

सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले से सहमा बाजार

बाजार के जानकारों के मुताबिक, बाजार में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह सऊदी अरामको पर हुआ ड्रोन हमला रहा. इस हमले ने पश्चिमी एशिया में ऐसी टेंशन बढ़ाई कि उसकी आंच में घरेलू शेयर मार्केट बुरी तरह झुलस गया. दिन के कारोबार यानी इंट्रा-डे में एक वक्त सेंसेक्स 704.58 प्वाइंट्स टूटकर 73,005.11 पर आ गया था. वहीं निफ्टी भी 256.50 प्वाइंट्स गिरकर 22,554.85 तक चला गया, जो 22,550 के एकदम करीब है. आखिरी घंटों में थोड़ी रिकवरी जरूर हुई, लेकिन ये बाजार को गहरे लाल निशान से बाहर नहीं निकाल सकी. अंत में सेंसेक्स 460.30 प्वाइंट्स फिसलकर 73,249.39 पर और निफ्टी 50 भी 123.70 प्वाइंट्स गिरकर 22,687.65 पर बंद हुआ।

निवेशकों की झोली से 4.02 रुपये लाख करोड़ साफ

बेंचमार्क इंडेक्स के अलावा ब्रोडर लेवल पर भी आज हाहाकार रहा. सबसे ज्यादा मार छोटे शेयरों यानी स्मॉलकैप स्पेस पर पड़ी. निफ्टी मिडकैप 100 में आज करीब 1ः की गिरावट रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1ः से अधिक टूट गया. बिकवाली की इस आंधी ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है. आंकड़ों को देखें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,37,678.67 रुपये करोड़ था. आज 22 अक्टूबर 2026 को ये घटकर 4,58,35,517.82 करोड़ रुपये रह गया. इसका सीधा मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज एक ही दिन के अंदर 4,02,160.85 करोड रुपये़ की भारी गिरावट आई है।

आईटी से लेकर ऑटो सेक्टर तक भारी बिकवाली

सेक्टर के हिसाब से देखें तो आज शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल निशान में थे. निवेशकों को एफएमसीजी, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने काफी परेशान किया. निफ्टी एफएमसीजी में करीब डेढ़ फीसदी, निफ्टी आईटी में 1ः से अधिक और निफ्टी ऑटो में आधे फीसदी से अधिक की बिकवाली रही. हालांकि इस गिरावट के बीच पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयरों ने थोड़ा दम दिखाया और इन दोनों के निफ्टी इंडेक्स हल्का ग्रीन होने में कामयाब रहे।

गिरते बाजार में भी चमके कुछ शेयर

चौतरफा बिकवाली के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने अपने निवेशकों को राहत दी. बीएसई सेंसेक्स पर कुल 30 शेयर लिस्टेड हैं, जिनमें से आज 19 शेयर लुढ़क गए लेकिन 11 शेयरों में बढ़त रही. सबसे अधिक तेजी आज बजाज फाइनेंस में देखने को मिली, ऊपर रहकर 939.95 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ 10,975.00 रुपये और आईसीआईसीआई बैंक चढ़कर 1,394.80 रुपये पर बंद हुआ।

शिवसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान! 25 अक्टूबर को स्वर्ण आक्रोश रैली | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

2

2