KBP Times

बांग्लादेश में तारिक रहमान का राज, भारत से शपथग्रहण समारोह में स्पीकर ओम बिरला हुए शामिल

tarik rehman

Tarik Rehman Government: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं, मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. भारत की तरफ से शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका पहुंचे हैं. साथ ही अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने और तारिक रहमान को बध्ंााई देने ढाका पहुंचे.

राजनीतिक अनिश्चितता का अंत

तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता का भी अंत हो गया है. मंगलवार को 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. इसके साथ ही आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसने कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया. आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटें जीतीं, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 77 सीटें मिलीं. सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे. बीएनपी ने अकेले 209 सीटें हासिल कीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया. मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सुबह करीब 10.42 बजे नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, स्पीकर या डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त निभाते हैं.

यह भी पढ़ें : जाते-जाते भी मोहम्मद यूनुस छेड़ गए सेवन सिस्टर्स का राग, भारत पहले भी जता चुका है विरोध

चीनी प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान को दी बधाई

चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजा है, चीनी दूतावास के ऑफिशियल फेसबुक पेज ने इसकी पुष्टि की है.
बधाई संदेश में, कियांग ने बताया कि चीन और बांग्लादेश पड़ोसी हैं और उनके बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते हैं, और चीनी सरकार बांग्लादेश की नई सरकार को देश को सुचारू और स्थिर रूप से चलाने में मदद करती है.

यह भी देखें : Jaipur: ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हंगामा | पुलिस पर पुजारियों से बदसलूकी का आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2