KBP Times

भारत के साथ डील पर सहमत- ट्रम्प, अमेरिका से ट्रेड डील के बाद भारतीय व्यवसायियों में उत्साह, शेयर बाजार भी उछला

America and Trade deal

America and Indian Trade : American प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50 % से घटकर 18 % हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और US से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील होने के बाद भारतीय उद्योग, कारोबारियों, निर्यातकों ने राहत की सांस ली है वहीं उत्साह का भी माहौल है. कारोबार में ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50 %से घटाकर 18% कर दिया है। इस ऐलान के बाद मंगलवार  3 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2000 (2.40) अंकों की तेजी के साथ 83,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 600 (2.35) अंक की तेजी है। ये 25,700 पर है।

रियल्टी, ऑटो और IT शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5 प्रतिशतः चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4 % की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट है।

बजट में STT टैक्स बढ़ने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी है।

टैरिफ घटने से भारत को 5 फायदे

1. अमेरिका में सस्ता होगा भारतीय सामानरू अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैक्स को 50ः से घटाकर 18ः कर दिया है। इसका मतलब है कि श्मेड इन इंडियाश् प्रोडक्ट अब अमेरिका में पहले से सस्ते बिकेंगे, जिससे उनकी डिमांड बढ़ेगी।

2. कपड़ा और गारमेंट सेक्टर में ग्रोथरू टेक्सटाइल इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि भारत के कुल कपड़ा निर्यात का 28ः हिस्सा अकेले अमेरिका जाता है। टैक्स कम होने से भारतीय कपड़े ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।

3. इंजीनियरिंग और ऑटो पार्ट्स को नए ऑर्डररू भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों में सबसे बड़ा हिस्सा मशीनरी और ऑटो पार्ट्स का है। टैक्स घटने से इन कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा और उन्हें अमेरिका से नए और बड़े ऑर्डर्स मिलने में आसानी होगी।

4. सीफूड और ज्वैलरी व्यापारियों को राहतरू समुद्री भोजन और हीरे-जवाहरात के निर्यात पर लागत कम आएगी। इससे इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों और ज्वेलर्स को फायदा होगा।

5. शेयर बाजार और रुपया होगा मजबूतरू इस डील से सेंटीमेंट बदलेगा, जिससे शेयर बाजार में तेजी आएगी। साथ ही, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें : ट्रम्प का दावा, भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा

एशियाई बाजार में तेजी

जापान का निक्केई इंडेक्स 3.14ः चढ़कर 53,186 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.02ः ऊपर 5,198 कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.20ः चढ़कर 26,830 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38ः ऊपर 4,031 पर ट्रेड कर रहा है।
2 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 1.05ः चढ़कर 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.94ः और ै-च् 500 0.54ः चढ़कर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 2 फरवरी को 1,859 करोड़ के शेयर बेचे

विदेशी निवेशकों (थ्प्प्) ने 2 फरवरी को ₹1,859 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (क्प्प्) ने ₹2,411 करोड़ की खरीदारी की थी।
दिसंबर 2025 में थ्प्प्े ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे क्प्प्े ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

यह भी देखें: कहते हैं काम नहीं, क्या करें भूखे मरे..” बीजेपी सरकार पर भड़के मनरेगा मजदूर

बजट के एक दिन बाद  शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 262 अंक चढ़ा। ये 25,088 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी ऑटो, , मेटल इंडेक्स में 2ः तक की तेजी दिखी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क