KBP Times

अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत करने की कवायद, विदेश मंत्री पहुंचे

india america foreign affair

Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका पहुंचे जहां उन्होने अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की। ट्रेड डील के बाद हुई इस बैठक को अहम माना जा रहा है. वाशिंगटन में आज 4 फरवरी को होने वाली क्रिटिकल मिनरल मिनिस्टीरियल बैठक होने जा रही है।

भारत और अमेरिका की यह मीटिंग विदेश मंत्री की अमेरिका की तीन दिन की यात्रा का हिस्सा है और यह भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के एक दिन बाद हुई है. इसके तहत वॉशिंगटन ने भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है.

क्रिटिकल मिनरल मिनिस्टीरियल बैठक

अमेरिका बुधवार को वाशिंगटन डीसी में पहली क्रिटिकल मिनरल मिनिस्टीरियल मीटिंग होस्ट करने वाला है. इस का उद्देश्य वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई चेन को सुरक्षित और विविध बनाने पर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों को एक साथ लाना है.
इस बैठक को तकनीकी नवाचार, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी महत्वपूर्ण मिनरल को सुरक्षित करने के लिए सहयोग की दिशा में सामूहिक गति बनाने का एक ऐतिहासिक प्रयास बताया जा रहा है. इस कार्यक्रम की शुरुआत अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के शुरुआती भाषणों से होगी.

आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग में उपयोगी

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ’आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई. भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई.’
मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि मंत्री रूबियो महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई चेन पर सहयोग को मजबूत करने के लिए दुनिया भर के पार्टनर्स को एक साथ लाएंगे. रुबियो इस मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों के भाग लेने की उम्मीद है.

विदेश मंत्री का यह दौरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मद्देनजर भी हो रहा है. इसकी घोषणा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद की गई थी. इस डील के तहत, वॉशिंगटन ने भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है, जो तुरंत लागू होगा.

यह भी पढ़ें : भारत के साथ डील पर सहमत- ट्रम्प, अमेरिका से ट्रेड डील के बाद भारतीय व्यवसायियों में उत्साह, शेयर बाजार भी उछला

इस घोषणा के बाद जयशंकर ने ट्रेड डील का स्वागत करते हुए कहा कि यह समझौता रोजगार पैदा करेगा, आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, इनोवेशन को बढ़ावा देगा और भारत के ’मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूत करेगा.

एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने इस घोषणा की तारीफ करते हुए कहा, ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार पर हुई घोषणाओं का स्वागत है. इससे अधिक नौकरियाँ पैदा होंगी, ग्रोथ बढ़ेगी और दोनों इकोनॉमी में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी देखें : “मिस्टर मदन दिलावर अगर अपनी मां का बेटा…”, प्रताप सिंह खाचरियावास की चेतावनी

यह ’मेक इन इंडिया’ की कोशिशों को मजबूत करेगा और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी संबंधों को बढ़ावा देगा. हमारे आर्थिक सहयोग में मौके सच में बहुत ज्यादा हैं और हमें उन्हें हासिल करने का पूरा भरोसा है. एक मजबूत आर्थिक रिश्ता हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे मजबूत नींव है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2