KBP Times

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

Wayanad Landslide

Wayanad Landslide: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश कई जगह तबाही भी मचा रही है. इसी बीच केरल के वायनाड से लैंडस्लाइड की बड़ी घटना सामने आई है. जहां आज मंगलवार को कल्लाडी इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से 2 लोगों की जान चली गई. हादसे के दौरान करीब 5 से 7 लोग मलबे के नीचे दब गए. जिसको मलबे से निकालने से लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लैंडस्लाइड का भयावह मंजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ से पानी के साथ-साथ भारी मात्रा में मलबा भी सड़क पर आ गया. वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए भी नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि हादसा कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ है, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली एक सुरंग सड़क परियोजना का काम चल रहा था.

हादसे पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
वायनाड में हुए लैंडस्लाइड पर मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सात लोग लापता हैं. पुलिस और दमकल विभाग वहां सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ज़िला कलेक्टर ने 20 जून को टनल कंस्ट्रक्शन साइट से मिट्टी हटाने का आदेश दिया था. टनल बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर ने साइट से मिट्टी हटाने के जिला कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं किया. हम रेस्क्यू ऑपरेशन में तालमेल बिठाने के लिए दो मंत्रियों को मौके पर भेज रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय हालात पर नज़र रखेगा.

2024 में हुई थी 300 से ज्यादा लोगों की मौत
वायनाड में आज हुई लैंडस्लाइड की घटना ने 2024 की उन यादों को ताजा कर दिया है जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जिस इलाके में हादसा हुआ है वो मुंडाक्कई के पास है जो 2024 में सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था. इस क्षेत्र में कई जगह होमस्टे हैं.

यह भी पढ़ें: “भगवान राम पर बोलने का कोई अधिकार नहीं…” कांग्रेस-सपा पर भड़के CM योगी

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

2

2