Ram Mandir Donation Scam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज(7 जुलाई) प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपए की 111 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर प्रदेश में हजारों हेक्टेयर भूमि बेची गई. गरीबों के हित में उपयोग होने वाली जमीनों पर कब्जा किया गया. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कभी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई. वक्फ के नाम पर इनके मुंह पर ताला लग जाता था.
जहां ये बाबरी का गुलामी ढांचा देखना चाहते थे, आज वहां दुनिया का सबसे बड़ा भगवान राम का मंदिर खड़ा है,
यही तो समाजवादी पार्टी की पीड़ा है।
इन सपाइयों और कांग्रेसियों से तो गिरगिट भी शरमा रहा होगा… pic.twitter.com/O2bhtRRu7k
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2026
“गिरगिट भी शरमा रहा होगा”
सीएम योगी ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों से इनके(विपक्ष) द्वारा भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें हो रही हैं. किस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है. जो कांग्रेस कहती थी, राम है ही नहीं, कृष्ण है ही नहीं, अयोध्या में जो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बाबरी ढ़ांचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही थी, आज वही कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदल रही है.कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भगवान राम पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.जो हिंदू विरासत से जुड़े हुए धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल पर खर्च कर देते थे,वे लोग कौन सी आस्था की बात कर रहे हैं.यही प्रश्न आप लोगों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों से करना चाहिए,उनसे पूछना चाहिए. जहां ये बाबरी का गुलामी ढांचा देखना चाहते थे,आज वहां दुनिया का सबसे बड़ा भगवान राम का मंदिर खड़ा है,यही तो समाजवादी पार्टी की पीड़ा है.इन सपाइयों और कांग्रेसियों से तो गिरगिट भी शरमा रहा होगा.
जो हिंदू विरासत से जुड़े हुए धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल पर खर्च कर देते थे, वे लोग कौन सी आस्था की बात कर रहे हैं…
यही प्रश्न आप लोगों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों से करना चाहिए, उनसे पूछना चाहिए… pic.twitter.com/kd9oB6MWxK
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2026
“हिंदुओं को अपमानित करके आस्था पर प्रहार”
अब देश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चंगुल में नहीं फंसने वाला है. आज की अयोध्या डबल इंजन सरकार के विजन के अनुरूप.प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप है. आज की अयोध्या प्रभु श्री राम के समय के अयोध्या का स्मरण कराती है. क्या नई अयोध्या है? क्या बेहतरीन कनेक्टिविटी है. जहां से जाओ फोर लेन की कनेक्टिविटी. अयोध्या के लिए रेलवे की ब्रॉडगेज की डबल लाइन की सुविधा और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है. यह केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है. भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार ही कर सकती है. महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, निषाद राज के नाम पर अयोध्या में रेन बसेरा का निर्माण, माता शबरी के नाम पर भोजनालय का निर्माण. आज आप राम पर राम जी की पेड़ी में जाइए कितनी शानदार है. वहां पर लोग स्नान कर सकते हैं. कितनी सुंदरता है. आज की अयोध्या हर एक को आकर्षित करती है, दुनिया को आकर्षित करती है और यही तो पीड़ा विपक्ष की है कि न चाहते हुए इनके दुष्प्रचार के बावजूद भी इतने लोग अयोध्या कैसे आ रहे हैं. उनको चिंता इस बात की है और कभी-कभी तो मुझे संदेह होता है कि यह लोग एक घटना को किस तरीके से बढ़ा करके हिंदुओं को अपमानित करके आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान



