KBP Times

देश के चार राज्यों की छह सीटों पर मतदान; बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटिंग जारी

Voting in state

Voting : देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहा है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा की जीत का दावा किया है। इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन पर चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं। मीडिया से बात करते हुए नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले थाना प्रभारी बदला गया

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने नंदीग्राम थाने के प्रभारी (आईसी) को बदल दिया है। सोमवार को मौजूदा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को हटाकर उनकी जगह देबाशीष सरकार को नया प्रभारी बनाया गया। दरअसल, विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि अजय कुमार मिश्रा सत्ताधारी पार्टी के करीबी हैं, जिसके बाद आयोग ने यह कार्रवाई की। मिश्रा को 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां तैनात किया गया था।

निष्पक्ष चुनाव होता तो 100 प्रतिशत जीतते

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उम्मीदवार नबी आजाद ने दावा किया कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से होता तो उनकी जीत 100 प्रतिशत तय थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी भी पुलिस की ओर से काफी प्लानिंग की जा रही है। उनके मुताबिक, उनकी पार्टी की किसी अन्य दल से नहीं, बल्कि बीजेपी से सीधी टक्कर है।

यह भी पढें -दिल्ली में विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल-प्रियंका मौजूद

यह भी देखें – जयपुर में JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन! न्यू सांगानेर रोड पर 24+ अवैध निर्माण ध्वस्त

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

2

2