KBP Times

“बृजभूषण ने मेरा भी यौन शोषण किया, मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार…” विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कह रही है कि जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी. लेकिन अब कुछ महीनों पहले मैंने रेसलिंग की तैयारियां शुरु कर दी थी. बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं. जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं.

“बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा”
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं. आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया. यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है, जहां बृजभूषण का घर है. वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है. वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है. कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा. कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है. ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गैलेक्सी आई का ‘मिशन दृष्टि’ लॉन्च, PM मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा?

“उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं”
उन्होंने कहा कि सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है. आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है. 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है. मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी. अगर मैं उस कंपटीशन में जाऊंगी और मेरे साथ मेरी टीम भी होगी. हमारे वेल विशर्ज भी होंगे. किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो भारत सरकार इसकी जिम्मेदार होगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2