KBP Times

’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां..’ उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति का विवादित बयान, मचा बवाल

Uttarakhand News

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया है. जिसमें वे कह रहे हैं कि बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है. उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के लिए नया राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है. कांग्रेस को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है.

बिहार में लड़कियां 20-25 हजार में मिल जाती है

पूरा मामला सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल का बताया जा रहा है. जहां बीजेपी कार्यकर्त्ताओं की बैठक के दौरान मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. सोशल माडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंत्री के पति ने एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों की कोई कमी नहीं है बिहार में लड़कियां 20-25 हजार में मिल जाती है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

“गद्दार, भारत में रहने का हक नहीं..” शाहरुख खान को लेकर खड़ा हुआ विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है

कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के पति के बयान को महिलाओं की गरिमा का खुला अपमान बताया है. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मंत्री रेखा आर्य की नैतिक जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही मंत्री और उनके पति को सार्वजनिक रूप से मांगी मांगने की बात कही है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस सरकार में महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री के परिवार के लोग ऐसे बयान देते हैं वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

बयान पर सियासी घमासान तेज

बता दें कि मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी कई विवादों में जुड़ चुका है. डबल मर्डर केस में भी उनका नाम सामने आने की बात कही जाती रही है. फिलहाल उनके ताजा बयान से सियासी घमासान तेज होता जा रहा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2