KBP Times

भारत को रुस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने दी इजाज़त, तीन अप्रैल तक छूट का दिया लाइसेंस!

Russian Tank

Iran-Israel war efffect: भारत को रुस से तेल खरीदने की अमेरिका ने परमिशन दे दी है यह इसलिए लिखना पड रहा है क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारत को रुस से तेल खरीदने के लिए तीन अप्रैल तक का लाइसेंस दिया है। लाइसेंस मिल जाने के बाद अमेरिका से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है। सवाल यह उठ खडा हुआ है कि क्या भारत ने रुस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका से इजाजत मांगी ?  क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है।

रूसी तेल टैंकरों को खरीदने की तैयारी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन रूसी तेल कार्गाे को खरीदने पर विचार कर रहा है, जो फिलहाल भारतीय समुद्र के करीब या एशियाई जल क्षेत्र में मौजूद हैं। इस समय लगभग 95 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल टैंकरों में भरकर एशियाई देशों के आसपास वेटिंग मोड में है। भारत इन टैंकरों को तुरंत रिसीव कर सकता है, जिससे ट्रांसपोर्टेशन का समय और लागत दोनों कम होगी। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का उपभोक्ता है। भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 88ः कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है।

अमेरिका से भी तेल खरीद बढ़ने की उम्मीद

बेसेंट ने कहा कि ईरान ग्लोबल एनर्जी मार्केट को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दबाव को कम करने के लिए हम भारत को यह 30 दिनों की छूट दे रहे हैं। उन्होंने कहा- हमें ये उम्मीद है कि इसके बाद भारत अमेरिकी तेल की खरीद में तेजी लाएगा। अमेरिका का मानना है इस उपाय से ग्लोबल मार्केट में तेल की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : पहली बार भारत की तरफ से खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव को ईरान दूतावास भेजा

5 मार्च तक लोड हुए जहाजों का ही तेल खरीद सकेंगे

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने तेल खरीद के लिए ये लाइसेंस जारी किया है। इसके तहत 5 मार्च तक जहाजों पर लोड हो चुके रूसी कच्चे तेल की ही डिलीवरी भारत को की जा सकेगी। यानी, जो जहां पहले से समुद्र में है उनसे सप्लाई होगी।

इजराइल-ईरान जंग से कच्चा तेल 83 डॉलर के पार पहुंचा

जानकारी के अनुसार मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने श्स्ट्रेट ऑफ होर्मुजश् को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20ः तेल सप्लाई होती है। तेल क्षेत्रों पर हमलेरू पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरामको की श्रास तनुराश् रिफाइनरी और इराक के श्रुमैलाश् तेल क्षेत्र जैसे बड़े केंद्रों पर हमले हुए हैं। कीमतों में उछालरू ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के कारण ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें आज सुबह 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।

यह भी देखें : SMS हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ में आक्रोश, अग्नि*कांड मामले में बनी जांच कमेटी पर आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2