KBP Times

यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 94 लोगों की दर्दनाक मौत, आज 51 जिलों में अलर्ट

UP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया. तेज धूलभरी आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई. प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में 94 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा प्रयागराज में 17 और भदोही में 16 लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं. 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चली, जिससे बरेली में टीनशेड सहित एक युवक हवा में उड़ गया. वहीं आज गुरुवार को मौसम विभाग ने 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

आंधी का असर रेल और सड़क यातायात भी पड़ा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तांडव के बाद प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. सड़क से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है.

प्रयागराज में सबसे ज्यादा भीषण तबाही
प्रयागराज में बुधवार शाम को धूल भरी आंधी ने जमकर तबाही मचाई. जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्व विभाग की टीमें सभी तहसीलों से डेटा जुटाने में लगी है. आशंका जताई जा रही है कि राहत और बचान कार्य के बीच मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. प्रयागराज के हंड़िया में 7, फूलपुर में 4, सोराव में 3, मेजा में 2 और सदर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. मरने वालों में 8 पुरुष, 5 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है. इसके अलावा 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 16 मकान क्षतिग्रस्त होने और 20 पशुओं की मौत होने की भी खबर है.

फतेहपुर में 9 लोगों की मौत
फतेहपुर में आंधी-तूफान के दौरान हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई. खागा तहसील के सेमौरी और अन्य गावों में पेड़ और दीवार गिरने से लोगों की मौत हुई है. सदर तहसील के गांव बमरौली में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि मां-बेटे समेत 4 लोग घायल हो गए.

हरदोई में छात्रा की मौत
हरदोई जिले के रूपापुर गांव में आंधी की वजह से शौचालय की दीवार गिर गई, इस दौरान पांचवीं में पढ़ने वाली 11 साल की छात्रा की मलबे में दबने से मौत हो गई.

बांदा में पारा 45 डिग्री पार
यूपी में एक तरफ जहां आंधी-बारिश ने नुकसान पहुंचाया है. वहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया है. बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया. इसके अलावा झांसी में 44.5, प्रयागराज में 43.5 हमीरपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. लखनऊ मौसम विभाग ने 16 मई से बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में लू चलने और तपिश बढ़ने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में हिजाब से बैन हटा, कलावा, रुद्राक्ष-जनेऊ की भी अनुमति, सिद्धारमैया सरकार का बड़ा फैसला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2