KBP Times

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR, PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, अजय राय बोले- फर्जी AI वीडियो…

Ajay Rai On Pm Modi

Ajay Rai On Pm Modi: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के एक कथित विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. अजय राय पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत ही गंदी और अमर्यादित टिप्पणी की. जिसको लेकर महोबा थाने में अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. महोबा ASP वंदना सिंह ने बताया कि 22 मई 2026 को सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो प्राप्त हुई. जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ जमाव करते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई और आम रास्ते को अवरूद्ध किया गया. उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की. इस वीडियो के संबंध में महोबा में तहरीर प्राप्त हुई, जिस पर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अजय राय वीडियो पर दी सफाई
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने खिलाफ दर्ज हुई FIR पर कहा कि मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि महोबा की जो घटना है वह बहुत संवेदनशील मुद्दा है.एक दलित बच्ची के साथ लगातार 16 दिन तक लोगों ने रेप किया है. वह बच्ची महोबा की है. उसे नशीले इंजेक्शन लगाए गए हैं. प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाया गया है. सरकार कहां थी? योगी सरकार, पुलिस कहां थी. अपराधियों द्वारा खुद उस बच्ची को छोड़ा गया. पुलिस ने नहीं छुड़ाया. आज हमें वहां जाने से रोकने के लिए पूरे बुंदेलखंड में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगा दी गई. बच्ची की सुरक्षा में पुलिस नहीं लगी, अजय राय को रोकने के लिए लगा दी गई. हमारे कार्यकर्ता जंगल के रास्ते हमें ले गए, मैं रात दो बजे लखनऊ लौटा हूं. आज उस बच्ची की बात उठाने के लिए मेरे खिलाफ फर्जी AI द्वारा जेनरेटेड वीडियो चला रहे हैं. आप मेरे ऊपर दस मुकदमे लगाओ लेकिन उस दलित बच्ची को न्याय दो, यह मेरी मांग है.

सीएम योगी की भी आई थी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है. पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं. कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है. अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है.

“अमर्यादित भाषा को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा”
केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, मुझे लगता है कि ऐसी अमर्यादित भाषा को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा और इसी तरह से शब्दों का इस्तेमाल अजय राय करते हैं, इसका मुझे दुख होता है. मुझे लगता है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो देश की जनता इन सब चीजों को याद रखती है.

यह भी पढ़ें:  ‘इंजीनियर, टेक्नीशियन और स्किल्ड वर्कर्स की बढ़ेगी मांग”, 19वें रोज़गार मेले के दौरान बोले PM मोदी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2