KBP Times

‘इंजीनियर, टेक्नीशियन और स्किल्ड वर्कर्स की बढ़ेगी मांग”, 19वें रोज़गार मेले के दौरान बोले PM मोदी

PM Modi Rozgar Mela

PM Modi Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोज़गार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आज (23 मई) विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देशभर के हजारों युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है. आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है. आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं. जिम्मेवार भागीदार बन रहे हैं. रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरे कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं. पिछले 12 वर्षों में रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, पोर्ट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज़ी से विस्तार हुआ है. हर स्तर पर विकास कार्य हुए हैं. आज, आप अपने क्षेत्र में किसी भी दिशा में 100 किलोमीटर भी यात्रा करते हैं, तो आपको भारत सरकार का कोई न कोई प्रोजेक्ट चलता हुआ दिखाई देगा.

“देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले”
पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले मैं पांच देशों की यात्रा करके लौटा हूं. कहने को तो ये सिर्फ पांच देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मेरी दर्जनों देशों की बड़ी बड़ी कंपनियों के लीडर्स से बातें हुईं, विस्तार से चर्चा हुईं. इस दौरान हर जगह मैंने एक बात समान रूप से महसूस की है. दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है. आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है. भारत भी दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. इसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, उनका सामर्थ्य खिल उठे, साथ ही साथ मैं चाहता हूं कि देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले.

इंजीनियर, टेक्नीशियन और स्किल्ड वर्कर्स की बढ़ेगी मांग
उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, हरित हाइड्रोजन और टिकाऊ विनिर्माण से जुड़े क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इनसे जुड़ी पार्टनरशिप एक नई अर्थव्यवस्था के, नए अवसर के दरवाजे खोल रही है. स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और टिकाऊ प्रौद्योगिकी में भी सहयोग बढ़ रहा है. ये भारत को स्वच्छ विनिर्माण से जुड़ी भविष्य के उद्योगों में मजबूत करेगा. यूएई और नॉर्वे के साथ पार्टनरशिप से भारत का जहाज निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा. यानी, भारत के इंजीनियर्स, टेक्निशियन्स और स्किल्ड वर्कर्स के लिए इतनी मांग बढ़ने वाली है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं.

“नई ज़रूरतों के हिसाब से तैयार करना होगा”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अनेक अभियानों पर भारत का पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर मिलकर बहुत बड़ा निवेश कर रहा है. यह निवेश देश के युवाओं को देश में ही जॉब्स दे रहा है. उनके सपने पूरे कर रहा है. एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते, जो आज नियुक्ति पत्र भरने के बाद आपकी पहचान होने वाली है कि आप सरकारी कर्मचारी हैं. उस नाते आपको भी हमेशा यह ध्यान रखना है कि ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस देश की कितनी बड़ी प्राथमिकता है. पब्लिक सर्विस में आने वाले युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है. आपको लगातार सीखते रहना होगा. खुद को नई तकनीक, नए सिस्टम और नई ज़रूरतों के हिसाब से तैयार करना होगा.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का किया दावा, फॉलोअर्स की संख्या 21 मिलियम पार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2