KBP Times

“BJP आएगी, अंडा, मांस, मछली भी मिलेगा…” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की TMC सरकार पर बोला हमला

Mamata Banerjee Giriraj Singh

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है. राजनेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की TMC सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि TMC कान खोलकर सुन लें, भाजपा आ रही है. भाजपा आएगी, अंडा, मांस, मछली भी वहां मिलेगा लेकिन गाय को काटने पर प्रतिबंध होगा. गोमांस नहीं बिकेगा.

बता दें कि पिछले दिनों बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने पुरुलिया में एक सभा के दौरान बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है उनकी जान को खतरा हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बन जाती है तो फिर राज्य में अंडा-मछली और नॉनवेज खाना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा बीजेपी दंगा भड़काकर सत्ता हासिल करती है. बीजेपी की सरकार बनने पर जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा.

“4 मई, दीदी गईं”
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 4 तारीख के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी नहीं रहेगी. पूरे बंगाल में एक ही बात गूंज रही है कि ‘4 मई, दीदी गईं’. यह चुनाव मां, माटी, मानुष और TMC के बीच है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में CAPF बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट, कहा- वक्त आने पर जवाब देंगे…

“ममता बनर्जी जनता को जो गुमराह करती हैं”
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि जनता ने तय किया है कि शांति चाहिए तो भाजपा चाहिए. इसी नारे को लेकर भाजपा गांव-गांव तक जा रही है. बंगाल से हम TMC को उखाड़ फेंकेंगे और यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे. ममता बनर्जी हार चुकी है इसलिए हमले करने की कोशिश कर रही हैं. SIR को लेकर उन्होंने हमला करने की कोशिश की लेकिन लोग उनका साथ नहीं दे रहे हैं. ममता बनर्जी जनता को जो गुमराह करती हैं, यह जनता समझ चुकी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2