KBP Times

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सामने आया बड़ा बयान

Nirmala Sitharaman

Energy Lockdown in India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जिस तरीके से पीएम मोदी तुरंत एक्शन लेते हैं जिससे जनता पर बोझ न आए और जनता को पेट्रोल और डीजल तथा गैस की कमी भी न हो पीएम ने कहा कि ग्राहक के लिए दाम बढ़ना नहीं चाहिए. इसे देखते हुए हमने यह फैसला लिया ताकि यह पक्का हो सके कि OMCs क्रूड ऑयल खरीदना बंद न करें ताकि देश में फ्यूल की कमी न हो. हमने देश में इसकी अवेलेबिलिटी पक्का करने के लिए ATF के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है.

“वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा”
वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा. मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी. ये बेबुनियाद बातें हैं. राजनीतिक डोमेन में बैठे लोगों की तरफ से ऐसी बातें चिंता की बात हैं. कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा. मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर मोदी सरकार के मंत्रियों की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

“आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और लागत से बचाया जाए”
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. इससे उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से सुरक्षा मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और लागत से बचाया जाए. इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है. इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी. इस संबंध में संसद को सूचित कर दिया गया है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2