KBP Times

तुर्की भी शामिल होना चाहता है सऊदी अरब और पाकिस्तान के डिफेंस एग्रीमेंट में

turkey wants join with Pakistan and Saudi agreement

world news : पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक अहम रक्षा समझौता हुआ था, अब इसमें तुर्की शामिल होना चाहता है। पाक और सउदी अरब के बीच समझौते को स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट नाम दिया गया। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ के बीच कुछ महीने पहले ही यह समझौता हस्ताक्षरित हुआ। इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी मौजूद रहे। इस डिफेंस गठबंधन के तहत दोनों में से किसी भी देश पर आक्रामकता को दोनों देशों पर आक्रामकता माना जाएगा और दोनों देश मिलकर रक्षा क्षेत्र में काम करेंगे। पाकिस्तान और सऊदी अरब के इस डिफेंस गठबंधन में एक अन्य देश भी शामिल होना चाहता है।

तुर्की ने जताई शामिल होने की इच्छा

तुर्की ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के डिफेंस गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस संबंध में तीनों देशों के बीच बातचीत जारी है। गौरतलब है कि तुर्की के पाकिस्तान और सऊदी अरब से काफी अच्छे संबंध हैं।

यह भी पढें : अमेरिका का चीन के खिलाफ पैक्स सिलिका महागठबंधन, भारत को शामिल होने का न्यौता

क्या है तुर्की का मकसद?

पाकिस्तान और सऊदी अरब के डिफेंस गठबंधन में शामिल होने के पीछे तुर्की का मकसद तुर्की की क्षेत्रीय सुरक्षा मज़बूत करना हो सकता है क्योंकि किसी भी देश पर हमला होने पर अन्य देश उसकी मदद करेंगे।

ताकतवर डिफेंस ब्लॉक बन सकता है

अगर तुर्की पाकिस्तान और सऊदी अरब के इस डिफेंस गठबंधन में शामिल हुआ, तो तीनों देशों को इसका फायदा मिलेगा। सऊदी अरब के पास बेशुमार धन है। पाकिस्तान के पास परमाणु शक्ति है। तुर्की की सैन्य शक्ति काफी मज़बूत है। तीनों के एक साथ आने से एक ताकतवर डिफेंस ब्लॉक बनेगा जो सैन्य नज़रिए से तीनों देशों के लिए काफी अहम होगा। हालांकि इससे कुछ हद तक भारत की चिंता बढ़ सकती है।

यह भी देखें : “सरकार डरा-धमका रही है…” | जयपुर की सड़कों पर उतरे हजारों सरकारी कर्मचारी | चेतावनी महारैली

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2