KBP Times

तमिलनाडु एग्जिट पोल में DMK की वापसी के संकेत, 124 सीटें मिलने की उम्मीद

Tamil Nadu Exit Poll 2026 Results

Tamil Nadu Exit Poll 2026 Results:(आईएएनएस) दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है. शाइनिंग इंडिया सर्वे में डीएमके की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. शाइनिंग इंडिया सर्वे में डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 124 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं,एआईएडीएमके गठबंधन को 103 सीटें मिलने की उम्मीद है. जबकि, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को भी 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. शाइनिंग इंडिया सर्वे में डीएमके गठबंधन को 38.6 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है. जबकि, बहुत कम अंतर के साथ एआईएडीएमके 37.3 प्रतिशत के आंकड़े को छू सकती है. इसके साथ ही टीवीके को भी 16.2 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अन्य को 3.9 प्रतिशत और साइंलेंट को 4 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.

राज्य में 84.69 प्रतिशत हुई वोटिंग

बता दें कि 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था. मतदान में जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराई थी और 84.69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 118 सीटों की जरूरत होगी.इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में उतरे. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके के सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच रहा. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने भी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

यह भी पढ़ें: BJP को गुजरात नगर निकाय चुनाव में बंपर जीत, कांग्रेस और आप को उम्मीद से कम सीटें

चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित होंगे

तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता थे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत माना जा रहा है. चुनाव में पुरुषों का मतदान 83.57 प्रतिशत, महिलाओं का 85.76 प्रतिशत और थर्ड जेंडर मतदाताओं का मतदान 60.49 प्रतिशत दर्ज किया गया. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़े आंकड़े केवल सर्वेक्षण और अनुमान पर आधारित हैं और इनका अंतिम नतीजों से कोई संबंध नहीं है. चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित होंगे, जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2