KBP Times

राममंदिर चढ़ावा चोरीः SIT को ट्रस्ट की फर्जी चंदा रसीदें मिलीं, नोट चोरी के आरोपीयों से पूछताछ जारी

Shri Ram Mandir

Shri Ram Janm Bhoomi : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में नए खुलासे सामने आए हैं, पुलिस को चंदे की फर्जी रसीदें मिली है वहीं नोट गणना में चोरी के तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस टीम बुधवार सुबह फैजाबाद जेल पहुंची और तीनों आरोपियों को पुलिस लाइन लेकर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नोटों को जेब में रखते हुए नजर आए थे।

एसआईटी की जांच जारी

राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े आयोजनों के खर्च की जांच शुरू कर दी है। 22 जनवरी 2024 के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण के बिल और वाउचर खंगाल रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा पर 113 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसमें 8 हजार मेहमान आए थे। ध्वजारोहण पर 10.12 करोड़ खर्च हुए।

एकांतवास में चंपत राय

इस बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि चंपत राय से मिलने पहुंचे हैं। चंपत राय राम मंदिर के निकट रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम में एकांतवास कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने लेटर जारी कर चुप्पी तोड़ी थी। कहा था- मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की छापेमारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा के चाचा के साथ इनायतनगर के एक सर्राफा कारोबारी और एक बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी के यहां भी दबिश दी। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खरीदी गई संपत्ति या सामान के भुगतान का तरीका (पेमेंट मोड) क्या था।

यह भी पढ़ें : केतन मर्डर में नया खुलासा; सिया ने चेतन से चार महीने पहले ही कर ली थी कोर्ट मैरिज

यह भी देखें: न्याय की आस टूटी! दीपक खारवाल की पत्नी करिश्मा ने किया सुसा*इड अटेम्प्ट। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

2

2