KBP Times

केतन मर्डर में नया खुलासा; सिया ने चेतन से चार महीने पहले ही कर ली थी कोर्ट मैरिज

ketan murder case

Ketan Murder : देश में बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। केतन को लोहागढ किले से धक्का देकर जान से मारने वाली आरोपी सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी से चार महीने पूर्व ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि शादी करीब चार महीने पहले पुणे के रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई थी। पुलिस मैरिज सर्टिफिकेट और दूसरे सबूत जुटा रही है। यह शादी केतन से सगाई होने से पूर्व हुई थी। सिया और चेतन से पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। अब पुलिस शादी की दो गवाह सिया की सहेलियों की तलाश में है।

पुलिस सबूत की तलाश में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस एक इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की गई तस्वीरें भी रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इन तस्वीरों में सिया और चेतन वरमाला पहने नजर आ रहे थे। पुलिस को शक है कि दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्ट्रशन कराया था। सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। आरोप है कि सिया और चेतन ने केतन को किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था।

चेतन के बैंक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियां चेतन चौधरी के बैंक रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या शादी की प्रक्रिया जल्दी पूरी कराने के लिए किसी बिचौलिए को पैसे दिए गए थे। पुलिस को शक है कि उदयपुर में नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां तेज होने के बाद हत्या की साजिश को जल्द अंजाम दिया गया।

दोस्त से कहा था- शादी होने नहीं वाली

आरोपी सिया की स्नैपचौट पर एक दोस्त से की गई बातचीत वायरल हुई थी। इसमें लिखा है- ये शादी नहीं होने वाली है। 25 मई की चैट में सिया अपनी एक दोस्त से शादी की बुकिंग के लिए आधार कार्ड मांगती है। लेकिन इसके बाद लिखा गया एक मैसेज सबसे ज्यादा चर्चा में है- शादी की टिकट के लिए आधार कार्ड फ्रंट-बैक भेज दे, जो होने नहीं वाली लेकिन फिर भी भेज दे।

मर्डर का पूरा घटनाक्रम

31 मई सिया को केतन की हत्या का प्लान सूझा –
11 फरवरी को सगाई के बाद केतन, सिया को घर लेकर आता था, साथ घुमाने ले जाता था। उसे ट्रैकिंग यानी पहाड़ी चढ़ने का शौक था। उसने सिया से ट्रैकिंग के लिए लोहगढ़ किले चलने को कहा। यहीं सिया को केतन की हत्या का प्लान सूझा।
5 जून किले पर जाने की जिद की, केतन नहीं गया –
सिया ने 5 जून को केतन से दोबारा लोहगढ़ फोर्ट जाने की जिद की। केतन नहीं माना। 6 जून को केतन, उनकी बहन, एक दोस्त और सिया के इंडोनेशिया के बाली जाने के टिकट बुक थे। पुणे पुलिस के मुताबिक बाली न जाना पड़े, इसलिए सिया ने केतन का पासपोर्ट छिपा लिया।
14 जून पहली कोशिश, धक्का दिया, लेकिन केतन बच गया –
सिया ने केतन से दोबारा किले पर चलने को कहा। पुलिस के मुताबिक 14 जून को दोनों लोहगढ़ पहुंचे। सिया ने केतन को धक्का दिया, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से केतन बच गया। उसने पूछा- धक्का क्यों दिया? सिया ने कहा, ‘एक सांप था, तुम्हें उससे बचाने के लिए धक्का दिया।’ केतन ने घर आकर सबको बताया कि सिया की वजह से उसकी जान बच गई।
18 जून दूसरी कोशिश में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धक्का दिया –

19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया था। सिया ने उससे पहले केतन को प्री-वेडिंग फोटोशूट की बात कहकर लोहगढ़ किले पर जाने के लिए मना लिया। इस बार पीछे-पीछे चेतन भी आया। एक जगह जब केतन पहाड़ियों की तरफ देख रहा था, तभी दोनों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें : “राम मंदिर में लगे अवैध पत्थर…” अशोक गहलोत का दावा, योगी को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने की मांग

यह भी देखें: भंभोरी गांव की दर्दनाक हकीकत | सड़क, पानी, बिजली, स्कूल सब का अभाव | विकास कहाँ है?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

2

2