KBP Times

सिख दंगा पीड़ितों के मसीहा HS फुल्का बीजेपी में शामिल, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

HS Phoolka joins BJP

HS Phoolka joins BJP: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट व आम आदमी पार्टी(AAP) के पूर्व नेता एच.एस फुल्का ने आज बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी(BJP) का दामन थामा है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य लोगों की मौजूदगी में फुल्का भाजपा में शामिल हुए हैं. 1984 के सिख विरोधी दंगों के समय एच.एस फुल्का ने पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया था. वे 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. लेकिन करीब 5 साल बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी. 2014 में फुल्का ने पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे. फिलहाल बिट्टू भी अभी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और केंद्रीय मंत्री भी है.

इससे पहले फुल्का (HS Phoolka) ने 2017 में पंजाब की दाखा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. 2017 में वे करीब 3 माह तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे थे. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की पैरवी करने के लिए पद छोड़ दिया था. 2019 में अधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि राजनीति में आना उनकी एक गलती थी. वे अपनी कानूनी लड़ाईयों पर ध्यान देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: “केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू…” PM मोदी ने असम की धरती से कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार

“300 से ज्यादा लोगों को सजा दिलाई है”
भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) ने कहा कि बहुत बड़ा चेहरा है. बड़ी लड़ाई लड़ी है, 1984 में देश के 52 शहरों को गांधी नेहरू परिवार के इशारे पर श्मशान घाट बना दिया गया था ऐसे समय में अटल बिहारी वाजपेयी ने खुद सूची दिखाई थी. तब एच.एस. फुल्का जी ने लड़ाई को शुरू किया. इन्होंने 300 से ज्यादा लोगों को सजा दिलाई है. आज वे भाजपा में शामिल हुए हैं ये स्वागत योग्य है.

“पंजाब में हालात सच में बहुत खराब हैं”
BJP में शामिल होने के बाद सीनियर वकील एच.एस फुल्का (HS Phoolka) ने कहा कि मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों (के पीड़ितों) के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं, और तब से ही BJP ने मेरा साथ दिया है. मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है. मैंने BJP के लिए बहुत सारा कानूनी काम भी किया है. मैं 2014 से 2017 तक 3 साल AAP के साथ था. लेकिन मेरा BJP के साथ शुरू से ही गहरा जुड़ाव रहा है. पंजाब में हालात सच में बहुत खराब हैं. वहां रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है, नशे की समस्या है, और पंजाब की ज़मीन 13-14 सालों में बंजर होने वाली है. लेकिन सरकार को इसकी ज़रा भी परवाह नहीं है. इसलिए, मैं पंजाब के लिए राजनीति में वापस आ रहा हूं. राजनीति में वापसी के लिए BJP से बेहतर कोई पार्टी नहीं थी.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2