KBP Times

राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर अलापा ‘चीन राग’ BJP सांसदों ने जताई आपत्ति

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में आज मंगलवार को भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी ने चीन के मसले पर उठाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही ज़रूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध. इस लेख में एक बहुत ही ज़रूरी बात है जिसे मैंने वेरिफाई किया है. इसमें PM के रिएक्शन के बारे में बताया गया है. हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है. आज दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है.

उन्होंने (Rahul Gandhi)  कहा कि यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है. मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे PM ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें, मुझे क्यों रोका जा रहा है? BJP सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई. सदन में हंगामे की स्थिति को देखते हुए पीठासीन स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी.

“सदन में तो नियम से बोलना पड़ेगा न”
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर कहा कि जो रूल में परमिशन नहीं है तो आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बाहर बोलो न. सदन में तो आपको नियम से बोलना पड़ेगा और बाहर में तो आप बोल सकते हैं. मीडिया के सामने आपको बोलने से किसने रोका है? सदन में तो नियम से बोलना पड़ेगा न. अगर सदन के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोलना चाहते हैं तो बोल सकते हैं, किसी ने रोका है क्या?

यह भी पढ़ें: “पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए…” यूपी CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

“ज़िद पकड़कर ज़बरदस्ती बोलने की कोशिश न करें”
किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने आगे कहा कि हमने अभी कांग्रेस के नेताओं को कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपना भाषण जारी रख सकते हैं लेकिन पूर्व आर्मी चीफ ने जो बात नहीं कही और जो सत्य नहीं है या जो रूल में परमिशन नहीं है, ऐसी बातों की ज़िद पकड़कर ज़बरदस्ती बोलने की कोशिश न करें. इससे दूसरी पार्टी के सांसदों के बोलने का चांस खत्म हो रहा है. कल भी कई सांसद बोलने के लिए तैयारी करके आए थे, लेकिन बोलने का मौका नहीं मिला. एक सांसद राहुल गांधी के कारण बाकि सांसदों के बोलने का समय खत्म हो रहा है. यह बात तो सही नहीं है.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2