KBP Times

“आवाज उठाने वालों को ‘दहशतगर्द’बता…” राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बोला हमला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुंच गई है कि अपने अधिकारों,निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री ‘आतंकवादी’कह रहे हैं. ज़रा सोचिए -जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया- वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को ‘दहशतगर्द’बता रहा है.

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि यह कोई नई बात नहीं, अन्नदाता किसानों को ‘आंदोलनजीवी और परजीवी’ कहा. सवाल पूछने वाले को ‘Anti-National’ कहा और अब युवाओं को ‘दहशतगर्द’. जो भी सरकार से सवाल पूछे-उसे देशद्रोही बता दो,यही इनकी पूरी राजनीति है.धर्मेंद्र प्रधान, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए और रही मेरी बात- आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए. मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूं यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है. मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूंगा. हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले- इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूंगा.

क्या बोले थे शिक्षा मंत्री जिसपर राहुल गांधी ने किया पलटवार
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके इस्तीफे की मांग और उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को देश तोड़ने वालों की बी टीम बताया था. साथ ही कहा था कि लोकतंत्र में खारिज किए गए लोग भेस बदलकर आए हैं और अब व्यवस्था के पीछे पड़े हैं. वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं जो देश को बांटना चाहते हैं. नीट प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से ही धर्मेंद्र प्रधान आलोचकों को निशाने पर हैं और विपक्षी पार्टियों के नेता उनका इस्तीफा मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘ले फिर आ गए’ क्रेन पर लटकाई वैन..विस्फोट, मोहर्रम जुलूस में हमले के प्रदर्शन पर हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

2

2