Badnagar Muharram Stunt Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो 23 जून की रात का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस अनुमति पर सवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल, अडान मोहल्ले में मोहर्रम के जुलूस में क्रेन से करीब 40 फीट ऊपर एक टाटा मैजिक वैन लटकाई गई. वैन के ऊपर सवार 2 लोग लाल झंडे लहराते नजर आए, उनके नीचे उतरने के बाद वैन को अचानक हवा में उड़ा दिया गया. धमाके से पहले वैन में एक पोस्टर भी दिखाई दिया, जिसपर लिखा था ‘ले फिर आ गए’. यह वीडियो parvez_edits_2.0 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हुआ है. वीडियो में सिर्फ विस्फोट ही नहीं, बल्कि युवकों के कई खतरनाक स्टंट भी कैद है.
“ऐसे त्योहार मनाने की इजाजत कैसे मिल जाती है”
वायरल वीडियो पर हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि “हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे” लगता है यही संदेश दिया जा रहा है महाकाल की नगरी में उज्जैन में मुहर्रम के दौरान..जहां पटाखे, दही हांडी पर बैन लग जाता है वहां गाडी को विस्फोटक से उड़ाकर, आतंकी गतिविधि जैसी घटना दिखाकर त्योहार मनाने की इजाजत कैसे मिल जाती है. जागो मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश को एक मजबूत मुख्यमंत्री की जरूरत है ना की मोहन यादव जैसे ठंडे खून वाले की…
हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ी क्रेन पर वैन लटकाई गई थी, उसपर आपत्तिजनक पोस्टर भी लगाए गए थे. सकल हिंदू समाज की मांग है कि जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि इस तरह की गतिविधि की अनुमति दी गई थी या नहीं.
मामले पर क्या बोली पुलिस?
बड़नगर में मुहर्रम जुलूस से पहले धमाके की घटना पर ASP करनदीप सिंह ने कहा कि कल बडनगर में एक क्रेन से गाड़ी को लटका कर उसमें पटाखे जलाने का वीडियो सामने आया है. हमने तुरंत FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को नामजद किया है. मुख्य आरोपी शोएब खान है, 2 लड़के जाहिद खान और तालिब गाड़ी पर झंडा लहरा रहे थे क्रेन मालिक गोपाल माली को भी हमने नामजद किया है. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इन लोगों ने अखाड़े के लिए जुलूस की अनुमति ली थी.
यह भी पढ़ें: इमरजेंसी की 51वीं बरसी, PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट कर लिखा- ऐसा आघात दोबारा…



